पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी

पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों ने राहत की सांस ली है. बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार छात्र अपना परिणाम देखने के लिए रोल नंबर का उपयोग कर सकते हैं.

Advertisement
Punjab Board 12th Result 2026 Punjab Board 12th Result 2026

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:13 PM IST

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए राहत भरी खबर है. अब छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इस वर्ष पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 2 लाख 65 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था.परीक्षा का आयोजन मार्च 2026 में राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था.रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों में काफी उत्साह देखा जा रहा है.

Advertisement

पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 91.46 फीसदी रहा

पंजाब बोर्ड 12वीं परीक्षा में कुल 265,417 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 242,755पास हुए यानी पास प्रतिशत 91.46% रहा. तीन छात्राओं के 500 में 500 अंक आए हैं. मेरिट में पहले स्थान पर सुखदीप कौर,दूसरे पर मुमताज बेगम और तीसरे पर दिव्यांशी है.

टॉप-3 में छात्रों ने बनाई जगह

पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित हो गया है.तीन छात्राओं के ने 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं. 

  • रैंक-1: सुखदीप कौर 
  • रैंक-2: मुमताज बेगम 
  • रैंक-3: दिव्यांशी 

लड़कों से बेहतर रहा लड़कियों का प्रदर्शन 

लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया. उनका पास प्रतिशत 94.73% रहा (125,695 में से 119,073 पास हुईं). लड़कों का पास प्रतिशत 88.52% रहा (139,716 में से 123,676 पास हुए).

ऐसे भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

बोर्ड की ओर से जारी सूचना के मुताबिक छात्र अपना परिणाम देखने के लिए रोल नंबर का उपयोग कर सकते हैं.वहीं जिन छात्रों के पास रोल नंबर उपलब्ध नहीं है, वे नाम के जरिए भी रिजल्ट सर्च कर सकते हैं. रिजल्ट में छात्रों के विषय के मुताबिक मार्क्स, कुल नंबर, पास/फेल स्थिति समेत कई अहम जानकारियां दी जाती हैं. 

Advertisement

पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं. 
  • होम पेज पर आपको सीनियर सेकेंडरी (10+2) रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • अब आपको रोल नंबर/नाम भरने के बाद स्ट्रीम चुननी होगी और फाइंड रिजल्ट पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर सकते हैं.
     
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement