JEE-Main 2026 Result Declared: 26 छात्रों ने किया टॉप, हासिल किए 'परफेक्ट 100', 110 परीक्षार्थियों पर गिरी गाज, जानें अपना स्कोर

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE-Main 2026 के नतीजे जारी किए हैं, जिसमें 26 छात्रों ने 100 परसेंटाइल स्कोर किया है. वहीं, 110 से अधिक छात्रों के नतीजे अनुचित साधनों के प्रयोग के कारण रोक दिए गए हैं. परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए NTA ने कड़ा कदम उठाया है. सफल छात्र अब JEE Advanced 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसकी प्रक्रिया 23 अप्रैल से शुरू होगी.

Advertisement
Jee Mains Exam के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. (प्रतीकात्मक फोटो) (Photo- PTI) Jee Mains Exam के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. (प्रतीकात्मक फोटो) (Photo- PTI)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:24 PM IST

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE-Main 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस साल के परिणाम कई मायनों में ऐतिहासिक और चौंकाने वाले रहे हैं. एक ओर जहां देश के 26 होनहारों ने 100 परसेंटाइल का जादुई आंकड़ा छूकर अपनी मेधा साबित की है, वहीं दूसरी ओर 'अनुचित साधनों' (Unfair Means) के इस्तेमाल के चलते 110 से अधिक छात्रों का रिजल्ट रोक दिया गया है.

Advertisement

26 टॉपर और 'परफेक्ट 100' का जलवा
इस साल इंजीनियरिंग एंट्रेंस में 26 उम्मीदवारों ने 100 NTA स्कोर हासिल किया है. दिल्ली के श्रेयस मिश्रा, आंध्र प्रदेश के नरेंद्रबाबू और बिहार के शुभम कुमार जैसे छात्रों ने देश भर में टॉप किया है. राज्यों की बात करें तो राजस्थान का प्रदर्शन शानदार रहा है, जहां से सबसे ज्यादा टॉपर निकले हैं.

नकल करने वालों पर कड़ा एक्शन
परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए NTA इस बार बेहद सख्त नजर आया. एजेंसी ने जानकारी दी कि 110 से ज्यादा उम्मीदवारों के परिणाम 'अनुचित साधनों' के प्रयोग के कारण रोक दिए गए हैं. इनमें फर्जी दस्तावेज पेश करने और परीक्षा के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होना शामिल है. NTA ने स्पष्ट किया है कि नकल के खिलाफ उनकी 'जीरो टॉलरेंस' पॉलिसी जारी रहेगी.

Advertisement

दो सवाल हटाए गए, कट-ऑफ पर नजर
आज जारी हुई फाइनल आंसर-की में फिजिक्स सेक्शन से दो सवालों को हटा (Dropped) दिया गया है. अब छात्रों का रिजल्ट इसी संशोधित आंसर-की के आधार पर तैयार किया गया है. जानकारों के मुताबिक, इस साल जनरल कैटेगरी का कट-ऑफ 93 से 94 परसेंटाइल के आसपास रह सकता है.

जो छात्र JEE-Main में सफल हुए हैं और टॉप 2.5 लाख की सूची में जगह बनाएंगे, वे अब JEE Advanced 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. एडवांस्ड परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल 2026 से शुरू होगी, जिसकी जिम्मेदारी इस बार IIT रुड़की संभाल रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement