खत्म हुआ 5 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार, छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. बता दें कि  इस बार बोर्ड की परीक्षा में 5.66 लाख छात्र शामिल हुए थे.10वीं कक्षा में 3,20,535 और 12वीं कक्षा में 2,45,785 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर  जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

Advertisement
Chhattisgarh board 10th 12th result Out Chhattisgarh board 10th 12th result Out

महेंद्र नामदेव

  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:47 PM IST

छत्तीसगढ़ के लाखों छात्र-छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. माध्यमिक शिक्षा मंडल ने  10वीं -12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया है. बता दें कि, इस बार बोर्ड की परीक्षा में 5.66 लाख छात्र शामिल हुए थे जिसमें से 10वीं कक्षा में 3,20,535 और 12वीं कक्षा में 2,45,785 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. ऐसे में छात्र अपना परिणाम सबसे पहले CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट – cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. 

Advertisement

10वी में संध्या नायक ने टॉप किया है. उन्होंने 594 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है. वहीं, दसवीं में दूसरे नंबर पर रही रिया केसरवानी ने 593 अंक हासिल किया है. 

12वीं में किसने किया टॉप 

12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने मारी बाजी. उन्होंने 98.60 प्रतिशत प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है. दूसरे पायदान पर रही ओमनी 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए . 

10वीं के टॉपर्स

  • पहला- संध्या नायक 594 99.00%
  • पहला- परी रानी प्रधान 594 99.00%
  • पहला- अंशुल शर्मा 594 99.00%
  • दूसरा- रिया केशवानी 593 98.83%
  • दूसरा- रानु सिद्धमयी साहू 593 98.83%
  • दूसरा- रेणुका प्रधान 593 98.83%
  • दूसरा- दीपांशी बौद्ध 593 98.83%
  • दूसरा- नंदिता देवगन 593 98.83%
  • 1 जिज्ञासु वर्मा 98.60% 493

12वीं के टॉपर्स  

  • 1 जिज्ञासु वर्मा 98.60% 493
  • 2 ओमनी 98.20% 491
  • 3 कृष महंत 97.80% 489
  • 4 रिया साहू 97.60% 488
  • 4 शहनाज परवीन 97.60% 488
  • 4 ताहिर खान 97.60% 488
  • 5 कुसुमलता बिप्रे 97.40% 487
  • 5 हेमलता साहू 97.40% 487
  • 5 ओमकार कैव्रत 97.40% 487
  • 5 आशा यादव 97.40% 487

टॉपर्स को मिलेगा इनाम

Advertisement

सरकार की ओर से कहा गया है कि टॉपर्स को 1.5 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. सीजीबीएई सीजी बोर्ड ने वेबसाइट के अलावा नतीजे डिजिलॉकर पोर्टल result.digilocker.gov.in पर भी देख सकते हैं. सीजीबीएसई सीजी बोर्ड रिजल्ट 2026 की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की. इस दौरान उनके साथ स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और बोर्ड अधिकारी मौजूद थे. 

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या cg.results.nic.in पर जाएं. 

वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें. 

अब नया पेज खुलेगा जिसमें रोल नंबर और कैप्चा कोड डालें. 

आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement