बिना इंटरनेट भी चेक कर सकते हैं CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट, कैसे? कभी भी हो सकता है जारी  

CBSE बोर्ड 12वीं का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है. डिजिलॉकर पर Coming Soon के मैसेज ने छात्रों की धड़कने तेज कर दी है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं. लेकिन अगर आपके फोन में इंटरनेट नहीं है, तो आप बिना नेट के भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.  

Advertisement
बिना इंटरनेट भी चेक कर सकते हैं CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट. (Photo :PTI) बिना इंटरनेट भी चेक कर सकते हैं CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट. (Photo :PTI)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:30 PM IST

CBSE बोर्ड 12वीं का रिजल्ट का ऐलान बहुत जल्द होने वाला है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड किसी भी समय बोर्ड के डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव कर देगा. इसके अलावा छात्र डिजिलॉकर ऐप और उमंग ऐप पर जाकर भी चेक कर सकते हैं. बता दें कि इस साल CBSE बोर्ड 12वीं की कॉपियों की जांच डिजिटल तरीके से चेक की गई है जिसके चलते इसमें गलती की गुंजाइश कम है. 

Advertisement

लेकिन कई बार बड़ी संख्या में ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने से साइट क्रैश हो जाती है जिसके कारण छात्रों को इंतजार करना होता है. लेकिन आप अब डिजिलॉकर पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. अगर आपके फोन में इंटरनेट भी नहीं है तो भी आप रिजल्ट देख सकते हैं. 

इस तरह चेक करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले डिजिलॉकर की ऑफिशियल साइट results.digilocker.gov.in पर जाएं या डिजिलॉकर ऐप ओपन करें. 
  • फिर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार से जुड़े क्रेडेंशियल का यूज करके लॉगिन कर लें.
  • उसके बाद एजुकेशन या सीबीएसई सेक्शन में जाएं.
  • अब CBSE 12वीं का रिजल्ट 2026 या कक्षा XII की मार्कशीट लिंक पर क्लिक करें. 
  • फिर रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी जैसी जरूरी डिटेल्स भरें.
  • उसके बाद रिजल्ट देखने के लिए सबमिट पर क्लिक करें.
  • अब अपना रिजल्ट देखें और डिजिटल मार्कशीट को डाउनलोड कर लें.

इन चीजों पर भी दें ध्यान 

Advertisement

इसके अलावा डिजिलॉकर का इस्तेमाल करने के लिए आपका आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लिंक होना अनिवार्य है. अगर आपके आधार में नाम की स्पेलिंग और सीबीएसई के एडमिट कार्ड में नाम की स्पेलिंग अलग है तो रिजल्ट फेच करने में परेशानी आ सकती है. इसलिए पहले ही डिटेल्स चेक कर लें.

नाम सुधारने के लिए भी मिलेगा समय 

अगर CBSE 12वीं मार्कशीट में स्टूडेंट या माता-पिता के नाम में कोई गलती है तो रिजल्ट जारी होने के एक साल के अंदर स्कूल के जरिए इसे सुधारने का मौका दिया जाएगा. वहीं, रिजल्ट जारी होने के बाद अगर आपको लगता है कि चेकिंग में किसी भी तरह की गलती हुई है, तो आप प्रति प्रश्न एक निश्चित शुल्क देकर अपनी कॉपी दोबारा चेक करवा सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement