BPSSC दारोगा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, जनरल का इतना रहा कटऑफ 

बिहार दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है. जहां पुरुष जनरल कैटेगरी के लिए कटऑफ 143 नंबर है तो वहीं महिलाओं के लिए ये 116.20 है. ऐसे में इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को अब फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. 

Advertisement
Bihar SI Mains Result 2026 Out Bihar SI Mains Result 2026 Out

शशि भूषण कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 20 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:36 AM IST

बिहार दारोगा भर्ती के लिए रिजल्ट का ऐलान कर दिया गया है. ऐसे में छात्र आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं. रिजल्ट जारी करने के साथ ही  आयोग ने महिला और पुरुष की कैटेगरी वाइज कटऑफ भी जारी कर दिया है. बता दें कि बिहार दोरोगा भर्ती मेंस 2026 में जनरल कैटेगरी में पुरुष का कटऑफ 134 रहा वहीं, महिला का 116.20 रहा. 

Advertisement

इतने पदों पर हुई थी परीक्षा 

बता दें कि बिहार सरकार के गृह विभाग में दरोगा के 1799 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा हुई थी. इसके लिए पहले प्रीलिम्स की परीक्षा हुई थी  जिसके आधार पर 35,857 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था. वहीं, परीक्षा का आयोजन 27 मई को दो शिफ्ट में किया गया था. 

ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट 

परीक्षा के परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले-

बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं.  
 
होमपेज पर बिहार कॉलम में मेन रिजल्ट पर क्लिक करें. 

इसपर क्लिक करते ही पीडीएफ खुल जाएगा. 

इसमें चयनित हुए छात्रों के रोल नंबर दिए गए हैं. 

इसमें अपना रोल नंबर चेक करें. 

कितना गया कटऑफ?

कैटेगरी     पुरुष   महिला   FFW पुरुष FFW महिला

अनारक्षित सामान्य (UR) 

Advertisement
134 116.20 100 104

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

127.40 109.60 100.40 100

अनुसूचित जाति (SC)

114.40 87 116.80 ------

अनुसूचित जनजाति (ST)

109.80
 
92.80
 
----- -----

अत्यंत पिछड़ा वर्ग

126.80 105.40
 
99.80 -----

पिछड़ा वर्ग

129.20

110 100.20 103

पिछड़े वर्गों की महिला

---

107.60

----- ------

जल्द जारी करेगा PET की डेट 

अब सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल होना होगा. इसके लिए आयोग जल्द ही डेट का ऐलान करेगा. मुख्य परीक्षा के आधार पर 10,759 अभ्यर्थियों का PET के लिए चयन हुआ है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »