यूपी में बसंत पंचमी से IAS-IPS-PCS के लिए फ्री कोचिंग, जानें योगी सरकार का प्लान

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत सिविल सेवा और एनडीए जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रदेश के IAS,IPS,और PCS अधिकारी मुफ्त में कोचिंग देंगे.

Advertisement
प्रतीकात्‍मक फोटो प्रतीकात्‍मक फोटो

शिवेंद्र श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 25 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 12:17 PM IST
  • यूपी सरकार बसंत पंचमी से प्रदेश के छात्रों को देगी निशुल्क कोचिंग
  • सीएम योगी आदित्यनाथ की देख-रेख में हो रही योजना की तैयारी
  • शुरुआती दौर में भारतीय प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा के लिए कोचिंग दी जाएगी

उत्‍तर प्रदेश की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार बसंत पंचमी से प्रदेश के छात्रों को निशुल्क कोचिंग की सौगात देने जा रही है. मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत सिविल सेवा और एनडीए जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रदेश के IAS, IPS और PCS अधिकारी मुफ्त में कोचिंग देंगे. 
 
इस योजना की तैयारी सीएम योगी आदित्यनाथ की देख-रेख में हो रही है. मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के शुरुआती दौर में भारतीय प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा के लिए कोचिंग दी जाएगी. उसके बाद अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग शुरू की जाएगी. 

Advertisement

इसके साथ ही इंजीनियरिंग, मेडिकल और अन्य प्रवेश परीक्षाओं के लिए भी तैयारी निशुल्क कराई जाएगी. ताकि जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं एवं प्रदेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्रों को अपना जिला और प्रदेश न छोड़ना पड़े. 

योजना को लागू करने के लिए सॉफ्टवेयर तैयार हो रहा है. सॉफ्टवेयर के जरिए प्रदेश का युवा वर्ग सिविल सेवा परीक्षा की कोचिंग ले सकेगा. तैयारी के लिए उन्हें न तो अपने शहर से बाहर जाना पड़ेगा और न ही अधिक धन खर्च करना पड़ेगा. 

ऑनलाइन और ऑफलाइन होगी कोचिंग

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आम तौर पर देखा जाता है कि आईएएस-आईपीएस सहित अन्‍य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सक्षम छात्र तो कोचिंग के लिए दूसरे शहर चले जाते हैं, लेकिन गरीब छात्र कोचिंग की फीस देने में सक्षम नहीं होते. ऐसे में यह सॉफ्टवेयर घर बैठे उन छात्रों को कोचिंग की सुविधा देगा. इसके लिए पात्र छात्रों को रजिस्ट्रेशन से ये सुविधा मिल सकेगी.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV 

यह भी पढ़ें :

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »