UPMSP UP Board Exam 2021 Date Latest Update: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक नोटिस वायरल हो रहा है, जिसमें 5 जून से यूपी बोर्ड एग्जाम (UP Board Exam 2021) की जानकारी दी गई है. हालांकि, बोर्ड की ओर से इसे फर्जी बताया गया है.
फर्जी नोटिस के अनुसार 05 जून 2021 से 25 जून तक 10वीं-12वीं की परीक्षाएं आयोजित होगी. परीक्षा सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक चलेगी. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए डेटशीट के वायरल नोटिस को फर्जी करार दिया है.
बता दें कि एक महीने पहले ही बोर्ड ने 10वीं-12वीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था. इससे पहले तक ये माना जा रहा रहा था कोरोना के कारण शायद इन परीक्षाओं को भी रद्द ना कर दिया जाए. इस बीच वायरल फर्जी नोटिस ने छात्रों के दिल की धड़कन बढ़ी दी थी.
पहले यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 8 मई से 25 मई तक प्रस्तावित थीं. जिन्हें कोरोना संकट के बीच स्थगित कर दिया गया था. राज्य में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए 24 मई तक लॉकडाउन घोषित है. ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और राज्य सरकार के सोशल मीडिया हैंडल पर नजर बनाए रखें.
समर्थ श्रीवास्तव