UGC NET 2023 Result Soon: यूजीसी नेट का रिजल्ट जल्द, उम्मीदवार वेबसाइट पर बनाएं रखें नजर

UGC NET 2023 Result: यूजीसी नेट परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा. कुछ ही देर में परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे, उम्मीदवार aajtak.in और ugcnet.nta.ac.in वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें.

Advertisement
UGC NET परिणाम 2023 जल्द जारी होगा (छवि स्रोत: PTI) UGC NET परिणाम 2023 जल्द जारी होगा (छवि स्रोत: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 3:18 PM IST

UGC NET Result 2023 Declared Soon: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) आज, 17 जनवरी को यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए तैयार है. घोषणा होने पर, उम्मीदवार यूजीसी नेट 2023 दिसंबर परिणाम को पर देख और डाउनलोड कर सकेंगे. यूजीसी नेट परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा. कुछ ही देर में परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे, उम्मीदवार aajtak.in और ugcnet.nta.ac.in वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें.

Advertisement

UGC NET Result 2023: आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे चेक करें परिणाम

  • सबसे पहले पर जाएं
  • यूजीसी नेट 2023 दिसंबर परिणाम लिंक पर क्लिक करें
  • रोल नंबर और पंजीकरण संख्या सहित क्रेडेंशियल डालें
  • यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परिणाम सबमिट करें और डाउनलोड करें.

84 विषयों में लिया गया था UGC NET 2023 का पेपर

यूजीसी नेट पेपर हर साल दो बार (जून और दिसंबर) आयोजित किया जाता है. यूजीसी नेट दिसंबर 2023, 83 विषयों पर लिया गया था. यूजीसी नेट दिसंबर 2023 के दोनों पेपरों में वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) और बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल (Multiple Choice) प्रश्न पूछे गए थे. पहले पेपर में उम्मीदवार की टीचिंग और रिसर्च छमता को देखा गया था. पेपर को उम्मीदवार की तर्क क्षमता, पढ़ने की समझ, सोच और सामान्य जागरूकता का परीक्षण करने के लिए डिज़ाइन किया गया था. पेपर 2 में उम्मीदवारों की डोमेन की जानकरी को आंका गया था. दोनों ही पेपरों में सभी प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य था.

Advertisement

9,45,918 ने दी है UGC NET 2023 परीक्षा

यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा 6 दिसंबर से 14 दिसंबर के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें 9,45,918 उम्मीदवारों ने देश भर के 292 परीक्षा शहरों में परीक्षा दी थी. एनटीए ने अनंतिम यूजीसी नेट दिसंबर 2023 उत्तर कुंजी जारी, जिसमें आपत्ति जताने के लिए उम्मीदवारों के पास 5 जनवरी 2024 तक का समय था.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »