कंगाली के बीच गूगल का 'फ्री तोहफा'! जानिए पाकिस्तानी छात्रों को क्यों दिया गया AI का फ्री एक्सेस

पाकिस्तान आर्थिक चुनौतियों और रोजगार के संकट से जूझ रहा है, वहीं अब देश में AI क्रांति लाने के लिए अमेरिकी टेक कंपनी Google के सहारे की चर्चा है. पाकिस्तान सरकार और Google के बीच हुए समझौते के तहत वहां के छात्रों को एक साल तक कंपनी के एडवांस्ड AI टूल्स का मुफ्त एक्सेस दिया जाएगा. ऐसे में आर्थिक मोर्चे पर मुश्किलों का सामना कर रहे पाकिस्तान में यह पहल कितनी बड़ी टेक क्रांति ला पाएगी, यह देखने वाली बात होगी.

Advertisement
गूगल ने किया पाकिस्तान के साथ समझौता. गूगल ने किया पाकिस्तान के साथ समझौता.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:55 PM IST

आर्थिक बदहाली, महंगाई और कंगाली से जूझ रहे पाकिस्तान को अब अपनी शिक्षा और टेक व्यवस्था संभालने के लिए दिग्गज अमेरिकी कंपनी गूगल की दया का सहारा लेना पड़ रहा है. दाने-दाने को तरसते और रोजगार के संकट से जूझते पड़ोसी देश में 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्रांति' लाने के दावे के साथ गूगल ने वहां के छात्रों को एक बड़ा 'फ्री झुनझुना' थमा दिया है.  

Advertisement

सरकार और गूगल के बीच हुए समझौते के तहत पाकिस्तानी छात्रों को एक साल के लिए गूगल के महंगे और एडवांस्ड AI टूल्स का फ्री एक्सेस दिया जा रहा है. जहां एक तरफ देश में बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक स्थिरता का अकाल है, वहीं दूसरी तरफ शहबाज शरीफ सरकार इस मुफ्त के तोहफे का जश्न मनाकर टेक क्रांति का सपना दिखा रही है.

डिजिटल स्किल को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है कदम 

समझौते में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए गूगल करियर सर्टिफिकेट कार्यक्रम का विस्तार भी शामिल है जिसमें Google ने 2026 में पाकिस्तान में 1.5 लाख सर्टिफिकेट देने का लक्ष्य रखा है. इसके अलावा इस्लामाबाद में AI Centre of Excellence स्थापित करने पर भी दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी है. इस सेंटर के जरिए पाकिस्तानी युवाओं और मानव संसाधन को वैश्विक बाजार की जरूरतों के मुताबिक ट्रेनिंग देना की प्लानिंग की जा रही है. पाकिस्तान और Google AI के इस्तेमाल को कृषि और सरकारी सेवाओं में बढ़ाने पर भी सहयोग करेंगे. कृषि क्षेत्र में AI का इस्तेमाल फसलों की निगरानी, पूर्वानुमान और टिकाऊ खेती के लिए किया जाएगा. वहीं Federal Board of Revenue के डिजिटाइजेशन कार्यक्रम में AI आधारित डेटा एनालिटिक्स के इस्तेमाल की योजना है. 

Advertisement

बनेगी टास्क फोर्स 

डॉन न्यूज के मुताबिक, समझौते के तहत IT एक्सपोर्ट और टेक्नोलॉजी सेक्टर को मजबूत करने के लिए सरकार, गूगल और संबंधित पक्षों की एक टास्क फोर्स भी बनाएगी. इसका काम IT एक्सपोर्ट में आने वाली बाधाओं और विकास के अवसरों की पहचान करना होगा. इससे पहले Google.org ने पाकिस्तान में डिजिटल सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए 5 लाख डॉलर के निवेश की घोषणा की थी. इसके तहत ‘Digital Pasban’ पहल के जरिए 2 लाख परिवारों को उर्दू भाषा में डिजिटल सेफ्टी टूलकिट, वीडियो और पैरेंटल वर्कशॉप उपलब्ध कराने की योजना है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »