नोएडा के करीब एक दर्जन स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस और डॉग स्क्वॉड मौके पर

नोएडा में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है. धमकी पाने वाले स्कूलों में सेक्टर-16 स्थित एपीजे, स्टेप बाय स्टेप और डीपीएस जीबीएन समेत करीब एक दर्जन स्कूल शामिल हैं.  

Advertisement
नोएडा के स्कूलों को मिली बस से उड़ाने की धमकी. नोएडा के स्कूलों को मिली बस से उड़ाने की धमकी.

अंशुल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:21 PM IST

स्कूल में बच्चों की पढ़ाई चल रही हो और अचानक बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर आ जाए, तो अभिभावकों की चिंता बढ़ना लाजिमी है. नोएडा में ऐसा ही मामला सामने आया है. करीब एक दर्जन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इनमें सेक्टर-16 स्थित एपीजे स्कूल, स्टेप बाय स्टेप और डीपीएस जीबीएन समेत कई स्कूल शामिल हैं. सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और फायर विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं. 

Advertisement

कई स्कूलों को मिली धमकी

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नोएडा के करीब एक दर्जन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. इस लिस्ट में एपीजे, स्टेप बाय स्टेप और डीपीएस जीबीएन जैसे स्कूलों के नाम शामिल हैं. एक साथ कई स्कूलों को निशाना बनाकर धमकी दिए जाने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि सभी स्कूलों को धमकी किस माध्यम से मिली और इसके पीछे किसका हाथ है. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है. 

पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर

धमकी की सूचना मिलने के बाद पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड और फायर विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं.सुरक्षा एजेंसियां स्थिति का जायजा ले रही हैं और धमकी से जुड़ी जानकारी की जांच में जुटी हुई है. 

Advertisement

धमकी के स्रोत का पता लगाने में जुटी पुलिस

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी कहां से भेजी गई और क्या यह वास्तविक खतरा है या किसी ने दहशत फैलाने के लिए ऐसा किया है. फिलहाल, किसी स्कूल में बम मिलने या धमकी के पीछे जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान होने की पुष्टि नहीं हुई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »