दिल्ली, लंदन, नीदरलैंड से हार्वर्ड तक... जानिए बिहार के इस दिग्गज मंत्री के पास हैं कितनी डिग्रियां?

नीतीश मिश्रा, जो दिल्ली यूनिवर्सिटी, मास्ट्रिच, यूनिवर्सिटी ऑफ हल और हार्वर्ड जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से शिक्षित हैं, बिहार के उद्योग और पर्यटन मंत्री के रूप में नई जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वे तकनीकी और मैनेजमेंट कौशल के साथ राज्य के औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. सम्राट चौधरी सरकार में मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं.

Advertisement
जान‍िए कितनी यून‍िवर्स‍िटीज में पढ़े हैं नीतीश मिश्रा जान‍िए कितनी यून‍िवर्स‍िटीज में पढ़े हैं नीतीश मिश्रा

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 08 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:30 AM IST

बिहार की राजनीति में अक्सर 'बाहुबल' और 'जाति' की चर्चा होती है, लेकिन इसी राज्य में एक ऐसे नेता भी हैं जिनकी शिक्षा की लिस्ट दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से जुड़ी है. हम बात कर रहे हैं नीतीश मिश्रा की. झंझारपुर से बीजेपी विधायक और अब सम्राट चौधरी सरकार में कैबिनेट मंत्री नीतीश मिश्रा की एकेडमिक प्रोफाइल किसी 'ग्लोबल स्कॉलर' जैसी है.

Advertisement

दिल्ली यूनिवर्सिटी से शुरुआत
नीतीश मिश्रा की पढ़ाई की नींव बहुत मजबूत रही है. उन्होंने पटना के सेंट माइकल हाई स्कूल से स्कूलिंग की (वे वहां के स्कूल कैप्टन भी रहे). इसके बाद वे दिल्ली आए और दिल्ली यूनिवर्सिटी के जाकिर हुसैन कॉलेज से साल 1994 में इतिहास में ग्रेजुएशन (B.A. Hons) किया. वहां उन्हें 'अकादमिक एक्सीलेंस' के लिए कॉलेज क्रस्ट अवॉर्ड भी मिला.

नीतीश मिश्रा ने पढ़ाई के मामले में कभी कोई समझौता नहीं किया. उन्होंने दिल्ली के FORE स्कूल ऑफ मैनेजमेंट और नीदरलैंड के मास्ट्रिच स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए की डिग्री ली.

वो ब्रिटिश शेवनिंग स्कॉलर रहे हैं. उन्होंने इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ हल (Hull) से 'ग्लोबल पॉलिटिकल इकोनॉमी' में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया. साल 2016 में उन्होंने दुनिया की नंबर-1 हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के जॉन एफ. कैनेडी स्कूल से 'इमर्जिंग लीडर्स प्रोग्राम' भी पूरा किया.

Advertisement

'सॉफ्टवेयर' जैसी स्मार्ट गवर्नेंस
सिर्फ डिग्रियां ही नहीं, नीतीश मिश्रा ने अपनी शिक्षा को काम में भी उतारा है. वे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्रा के बेटे हैं, लेकिन उनकी पहचान एक 'टेक्नोक्रेट' नेता के रूप में है. उन्हें 'MTV यूथ आइकॉन' (2008) का सम्मान मिल चुका है और उन्हें ब्रिटिश हाई कमीशन द्वारा भारत के 30 युवा नेताओं में चुना गया था. उद्योग मंत्री के रूप में उन्होंने बिहार में 'लैंड बैंक' और 'इथेनॉल पॉलिसी' पर जो काम किया, उसमें उनकी मैनेजमेंट शिक्षा की साफ झलक दिखती है.

आज यानी 7 मई 2026 को नीतीश मिश्रा ने सम्राट चौधरी सरकार में फिर से मंत्री पद की शपथ ली है. उन्हें बिहार के औद्योगिक विकास और पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का जिम्मा सौंपा गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement