MCD का मानवीय कदम, मृत कर्मचारियों के 46 परिजनों को मिली अनुकंपा नौकरी, 1467 सफाई कर्मचारी भी हुए नियमित

दिल्ली नगर निगम (MCD) ने मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश करते हुए मृत कर्मचारियों के 46 आश्रितों को अनुकंपा (करुणा) के आधार पर जन स्वास्थ्य विभाग में बहुकार्य कर्मचारी के रूप में नियुक्त किया है. एमसीडी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में मेयर प्रवेश वाही ने नए कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और निगम की अन्य कल्याणकारी योजनाओं का भी ऐलान किया.

Advertisement
MCD ने जन स्वास्थ्य विभाग में 46 युवाओं को सौंपी नौकरी, 4000 कर्मचारियों को मिला वेतन (File Photo- ITG) MCD ने जन स्वास्थ्य विभाग में 46 युवाओं को सौंपी नौकरी, 4000 कर्मचारियों को मिला वेतन (File Photo- ITG)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई द‍िल्ली ,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 4:45 PM IST

राजधानी दिल्ली से नगर निगम (MCD) ने बेहद सराहनीय कदम उठाया है. न‍िगम उन परिवारों के लिए एक बहुत बड़ा संबल बना है, जिन्होंने अपनों को खो दिया है. बता दें कि दिल्ली नगर निगम ने अपने मृत कर्मचारियों के परिवारों के 46 सदस्यों को करुणा (अनुकंपा) के आधार पर बहुकार्य कर्मचारी के पद पर नियुक्त किया है.

एमसीडी मुख्यालय में आयोजित एक बेहद गरिमामयी कार्यक्रम में मेयर प्रवेश वाही ने इन सभी नए कर्मचारियों को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंपे.आइए जानते हैं इस पूरी खबर और एमसीडी के इन बड़े फैसलों की खास बातें... 

Advertisement

46 परिवारों को मिली नौकरी

जीवन में जब कमाने वाला मुखिया ही अचानक दुनिया से चला जाए, तो पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है. ऐसे में एमसीडी का यह फैसला उन 46 परिवारों के लिए किसी बड़े सहारे से कम नहीं है. जन स्वास्थ्य विभाग में हुई इन नियुक्तियों से न सिर्फ उन परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा, बल्कि अपनों को खोने का दर्द झेल रहे लोगों के चेहरे पर एक बार फिर उम्मीद की मुस्कान लौटी है.

नियुक्ति पत्र सौंपने के दौरान मेयर प्रवेश वाही ने पूरी संवेदनशीलता के साथ कहा कि एमसीडी अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारी दिल्ली की नागरिक व्यवस्था और साफ-सफाई की रीढ़ हैं. उनकी मेहनत के बिना शहर की रफ्तार थम जाती है. एमसीडी अपने कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनके परिवारों की हरसंभव मदद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

Advertisement

कर्मचारियों के हक में कई और बड़े फैसले

सिर्फ अनुकंपा नौकरियां ही नहीं, बल्कि इस मौके पर मेयर ने निगम के अन्य कर्मचारियों के लिए भी कई बड़ी राहतों का जिक्र किया: 'बराबर काम के लिए बराबर वेतन' के सिद्धांत को लागू करते हुए जन स्वास्थ्य विभाग के करीब 4,000 बहुकार्य कर्मचारियों को उनका हक और वेतन दिया गया है.

1,467 सफाई कर्मचारी नियमित: लंबे समय से अपनी बारी का इंतजार कर रहे 1,467 सफाई कर्मचारियों को पक्का (नियमित) भी क‍िया गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »