भीषण लू के चलते जम्मू के स्कूलों में हो गईं गर्मी की छुट्टियां, जानिए कब से बंद होंगे स्कूल

उत्तर भारत में तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के कारण जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का आधिकारिक ऐलान किया है. प्राइमरी कक्षाओं के लिए छुट्टियां 1 जून से 22 जुलाई तक और उच्च कक्षाओं के लिए 8 जून से 22 जुलाई तक रहेंगी. शिक्षा मंत्री सकीना इतू ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कदम जरूरी था.

Advertisement
बढ़ते पारे को देखते हुए जम्मू संभाग में बंद हुए स्कूल. (Photo : Representational Image) बढ़ते पारे को देखते हुए जम्मू संभाग में बंद हुए स्कूल. (Photo : Representational Image)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • जम्मू ,
  • 24 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:18 PM IST

उत्तर भारत में रिकॉर्ड तोड़ रही भीषण गर्मी और जानलेवा लू (हीट वेव) के प्रकोप के बीच स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने एक बहुत बड़ा फैसला लिया है. जम्मू डिव‍िजन के समर जोन के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है.

Advertisement

प्रदेश की शिक्षा मंत्री सकीना इतू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर खुद इसकी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और मौसम के मिजाज को देखते हुए यह कदम उठाना बेहद जरूरी था. आपको बता दें कि जम्मू और सांबा के कई इलाकों में तापमान लगातार 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है, जिससे अभिभावक लंबे समय से स्कूल बंद करने की मांग कर रहे थे.

अलग-अलग कक्षाओं के लिए छुट्टियों का पूरा शेड्यूज 
प्राइमरी कक्षाएं (नर्सरी से 5वीं तक): छोटे बच्चों के स्कूल आगामी 1 जून 2026 से 22 जुलाई 2026 तक पूरी तरह बंद रहेंगे.
उच्च कक्षाएं (6वीं से 12वीं तक): बड़े छात्रों के लिए समर वेकेशन 8 जून 2026 से 22 जुलाई 2026 तक लागू रहेगा.

21 जुलाई को लौटेंगे टीचर्स
शिक्षा विभाग के कड़े निर्देश के मुताबिक, छुट्टियों के दौरान सरकारी स्कूल के छात्रों की पढ़ाई का नुकसान न हो, इसके लिए उन्हें बकायदा होम असाइनमेंट दिए जाएंगे. साथ ही, शिक्षकों को आदेश दिया गया है कि वे छुट्टियों के दौरान भी छात्रों के शैक्षणिक सहयोग के लिए ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध रहेंगे. देश में चल रहे डिजिटल शिक्षा सुधारों के तहत कुछ चिन्हित स्कूलों में 'समर ट्यूटोरियल्स' और रेमेड‍ियल क्लासेज भी आयोजित की जाएंगी. सभी शिक्षकों को स्कूल खुलने से ठीक एक दिन पहले यानी 21 जुलाई 2026 को स्कूल पहुंचकर साफ-सफाई और टाइम-टेबल प्रबंधन की तैयारियां पूरी करने का कड़ा निर्देश दिया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement