'पहले पिट, फिर बाद में बताऊंगा...' न‍िजी स्कूल में 7वीं के छात्र को टीचर ने मारते-मारते जमीन पर बिछा दिया!

राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर क्षेत्र में स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक शिक्षक की क्रूरता ने हर किसी को हैरान कर दिया है. प्रार्थना सभा के दौरान कक्षा 7 के छात्र को डंडे से बेरहमी से पीटा गया. मारपीट इतनी गंभीर थी कि छात्र के हाथ से खून बहने लगा और उसके शरीर पर कई चोटों के निशान उभर आए.

Advertisement
स्कूल के शिक्षक ने कक्षा 7वीं के बच्चे को पीटा. (Photo : ITG) स्कूल के शिक्षक ने कक्षा 7वीं के बच्चे को पीटा. (Photo : ITG)

हिमांशु शर्मा

  • नई दिल्ली ,
  • 27 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:08 PM IST

कोटपूतली बहरोड जिले के बानसूर क्षेत्र के देवी माता मंदिर रोड स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में शिक्षक की हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है. सकूल के एक शिक्षक ने कक्षा-7 के छात्र को प्रार्थना सभा के दौरान करीब 10 मिनट तक डंडे से बेरहमी से पीटा. मारपीट इतनी गंभीर थी कि छात्र के दाहिने हाथ से खून बहने लगा और उसके शरीर पर 15 से 20 जगह चोटों और डंडे के निशान उभर आए. मारपीट के बाद छात्रा के एक हाथ में भी फैक्चर हो गया. 

Advertisement

पीड़ित छात्र के पिता ने बानसूर थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 24 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे प्रार्थना सभा के दौरान शिक्षक ने उनके बेटे को सबके सामने बुलाया और बिना किसी कारण बताए डंडे से पिटाई शुरू कर दी. जब छात्र ने पूछा कि उसे क्यों मारा जा रहा है, तो शिक्षक ने धमकाते हुए कहा कि पहले पिट, फिर बाद में बताऊंगा. परिजनों के अनुसार मारपीट के दौरान छात्र के दाहिने हाथ में गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा. दर्द से कराहते हुए जब छात्र जमीन पर गिर गया, तब भी शिक्षक ने पिटाई जारी रखी. छात्र के हाथ, कमर, हिप्स और पैरों में गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं. घटना के बाद बच्चा मानसिक रूप से भी काफी डरा हुआ है और स्कूल जाने से इनकार कर रहा है. 

Advertisement

स्कूल ने परिजनों को दी जानकारी 

आरोप है कि सुबह हुई घटना की जानकारी स्कूल प्रबंधन ने परिजनों को दोपहर करीब 1:30 बजे दी. जब परिजन स्कूल पहुंचे तो प्रिंसिपल ने उन्हें काफी देर तक टालमटोल किया. परिजनों का कहना है कि पुलिस में शिकायत की बात सामने आने पर स्कूल प्रबंधन ने मामला दबाने और शिक्षक को बचाने का प्रयास किया.  आरोपी शिक्षक ने कथित रूप से कहा कि पुलिस केस कर लो उससे क्या होगा. पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि वर्ष 2021-22 में इसी स्कूल में उनकी बेटी के साथ भी मारपीट की घटना हुई थी. लगातार दूसरी बार परिवार के बच्चों के साथ ऐसी घटना होने से परिजन बेहद आक्रोशित हैं. परिजनों ने आशंका जताई है कि स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से छेड़छाड़ की जा सकती है, क्योंकि स्कूल प्रबंधन फुटेज उपलब्ध कराने में आनाकानी कर रहा है. 

शुरू हुई जांच 

बानसूर पुलिस ने शिक्षक और स्कूल प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद क्षेत्र के अभिभावकों में भारी रोष है. लोगों ने शिक्षा विभाग से विद्यालय की मान्यता रद्द करने तथा दोषी शिक्षक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement