CBSE Board Exams 2021: 12वीं बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की मांग, छात्र बोले- देरी से हो रही चिंता

CBSE Board Exams 2021: छात्रों ने देश भर में आगामी सीबीएसई और आईसीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका भी दायर की है. छात्रों ने राज्य सरकारों से शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए राज्य बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का भी आग्रह किया है.

Advertisement
CBSE 12th Board Exams 2021 CBSE 12th Board Exams 2021

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 मई 2021,
  • अपडेटेड 5:06 PM IST
  • CBSE कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की मांग
  • छात्र और अभिभावक कर रहे सरकार को ट्वीट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और केंद्र सरकार को टैग करते हुए देशभर के छात्रों और अभिभावकों ने ट्विटर पर कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की है. कोरोना के चलते सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का आग्रह किया गया है. 

देशभर में मौजूदा कोविड-19 स्थिति के कारण कई राज्यों में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है और शैक्षणिक संस्थान बंद हैं. सीबीएसई ने अभी तक कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन के लिए कोई तारीख जारी नहीं की है, जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई है.

Advertisement

छात्रों और अभिभावकों की बढ़ती मांग के बावजूद, सीबीएसई ने अभी तक परीक्षा रद्द करने के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. सीबीएसई ने परीक्षा रद्द करने के संबंध में अभी तक कोई घोषणा नहीं की है. इसी बीच छात्रों ने पीएम मोदी से परीक्षा रद्द करने की अपील की है. केंद्र सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए, छात्र #modiji_cancel12thboards और #CancelBoardExams2021 का उपयोग करके सोशल मीडिया पर ट्वीट और अपनी राय पोस्ट कर रहे हैं. 

यहां छात्रों द्वारा पोस्ट किए गए कुछ ट्वीट्स हैं.

 

 

 

छात्रों ने देश भर में आगामी सीबीएसई और आईसीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका भी दायर की है. छात्रों ने राज्य सरकारों से शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए राज्य बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का भी आग्रह किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »