CBSE 10th exam Date Sheet: आ गई सेकेंड बोर्ड एग्जाम की डेटशीट, 15 मई से शुरू होगी परीक्षा, यहां देखें पूरा शेड्यूल

बोर्ड एग्जाम 2.0: सीबीएसई ने 10वीं के दूसरे बोर्ड एग्जाम का टाइम-टेबल जारी कर दिया है. ये परीक्षाएं 21 मई तक चलेंगी. जिन छात्रों ने इसके लिए फॉर्म भरे थे वो इस परीक्षा में हिस्सा ले पाएंगे. 

Advertisement
CBSE Second Board Datesheet CBSE Second Board Datesheet

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:15 AM IST

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शिक्षा नीति के तहत एक बड़ा कदम उठाते हुए कक्षा 10वीं के 'सेकेंड बोर्ड एग्जामिनेशन-2026' की डेटशीट जारी कर दी है . बोर्ड द्वारा साझा की गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, दूसरे बोर्ड की परीक्षाएं 15 मई, 2026 से शुरू होंगी और 21 मई, 2026 तक चलेंगी . यह उन छात्रों के लिए एक सुनहरा मौका है जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं या पहली परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे.

Advertisement

मुख्य विषयों का शेड्यूल:

परीक्षा का समय मुख्य रूप से सुबह 10:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक रखा गया है . प्रमुख विषयों की तारीखें इस प्रकार हैं:

15 मई (शुक्रवार): मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड (041) और मैथमेटिक्स बेसिक (241) .
16 मई (शनिवार): इंग्लिश कम्युनिकेटिव (101) और इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर (184) .
18 मई (सोमवार): साइंस (086) .
19 मई (मंगलवार): हिंदी कोर्स-A (002), उर्दू, पंजाबी समेत अन्य क्षेत्रीय भाषाएं .
20 मई (बुधवार): संस्कृत (122), इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (402) और एआई (417) .
21 मई (गुरुवार): सोशल साइंस (087) - परीक्षा का अंतिम दिन .

 

डॉ. संयम भारद्वाज ने ये डेटशीट जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि पेंटिंग और म्यूजिक जैसे कुछ विषयों की परीक्षा की अवधि 2 घंटे (10:30 AM से 12:30 PM) होगी . छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर विस्तृत पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं.शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि साल में दो बार परीक्षा होने से छात्रों पर से मानसिक दबाव कम होगा और उन्हें अपना स्कोर सुधारने का बेहतर अवसर मिलेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement