BPSC की प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित! 26 जुलाई को होने वाला था पेपर, नई तारीख का ऐलान जल्द

BPSC 72nd Prelims Exam Postponed: BPSC ने 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा स्थगित कर दी है. इसी 26 जुलाई को होने वाली परीक्षा अब नहीं होगी. आयोग ने नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित करने की बात कही है.

Advertisement
26 जुलाई को होने वाली परीक्षा अब नहीं होगी.(File Photo:ITG) 26 जुलाई को होने वाली परीक्षा अब नहीं होगी.(File Photo:ITG)

aajtak.in

  • पटना,
  • 18 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:03 AM IST

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा को स्थगित कर दिया है. यह परीक्षा इसी 26 जुलाई यानी रविवार को आयोजित होनी थी, लेकिन आयोग ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए इसे फिलहाल टाल दिया है.

परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा स्थगित की जाती है. परीक्षा के आयोजन की नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी.

Advertisement

जल्द जारी होगी नई परीक्षा तिथि

बीपीएससी ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे नई परीक्षा तिथि से संबंधित अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. नई तारीख की घोषणा अलग से नोटिस जारी कर की जाएगी.

1230 पदों पर होनी है भर्ती

BPSC की 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से राज्य सरकार के तमाम विभागों में कुल 1230 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं.

राजस्व पदाधिकारी - 365 पद
सहकारिता प्रसार पदाधिकारी - 130 पद
अनुमंडल संरक्षण पदाधिकारी- 101 पद (केवल महिलाओं के लिए आरक्षित)
वरीय उप समाहर्ता- 100 पद
राज्यकर सहायक आयुक्त- 76 पद
प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी- 70 पद
वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष- 32 पद
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO)- 20 पद
बैकलॉग के 15 पद भी इसी परीक्षा से भरे जाएंगे.

Advertisement

आयोग की सलाह

आयोग ने उम्मीदवारों से कहा है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले नए नोटिस का इंतजार करें. परीक्षा से जुड़ी सभी ताजा जानकारी और नई परीक्षा तिथि केवल बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »