क्या ऑफिस की थकान एक दिन में खत्म हो सकती है? ये सवाल वाकई बहुत बड़ा है. दरअसल, सोशल मीडिया पर बेंगलुरु के रहने वाले एक डॉक्टर ने टियर-1 और टियर-3 में शहरों के समय को लेकर तुलना की है. उन्होंने बताया कि किसी बड़े शहर में रहने से अक्सर रोजगार, मनोरंजन, स्वास्थ्य से जुड़ी सेवा और अन्य अवसरों तक बेहतर पहुंच मिलती है, लेकिन इसका मतलब लंबी यात्रा, व्यस्त सड़कें और भागदौड़ भरा समय भी हो सकता है.
कई लोगों के लिए वीकेंड आराम करने, अपने सभी जरूरी काम को पूरा करने के लिए काफी छोटा लगता है. बेंगलुरु के एक डॉक्टर की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए पोस्ट ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने बेंगलुरु में अपने लाइफस्टाइल की तुलना कर्नाटक के टियर-3 सिटी से की है और अपना अनुभव भी शेयर किया है.
पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
X पर TheFitDoc नाम से जाने जाने वाले डॉक्टर ने बताया कि बेंगलुरु में रहते हुए उन्हें अक्सर अलग-अलग एक्टिविटी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलता था. उनके अनुसार, एक दिन की छुट्टी भी उन्हें पर्याप्त नहीं लगती. उनकी इस टिप्पणी पर सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है, जिन्होंने बड़े शहरों में जीवन के बारे में अपने ऐसे ही अनुभव शेयर किया है. कई लोग इस पोस्ट को रिलेट कर पा रहे हैं.
टियर-1 और टियर-3 शहरों का हाल
इस दौरान पोस्ट में डॉक्टर ने आगे बताया कि बीदर में समय बिताने के बाद उनकी दिनचर्या कितनी बदल गई थी. उन्होंने कहा कि बेंगलुरु में रहते हुए उन्हें अक्सर लगता था कि उनका खाली समय सीमित है और एक दिन की छुट्टी आराम करने या अपनी पसंद की चीजें करने के लिए काफी नहीं थी. अगर कुछ करने जाते हैं, तो सबसे बड़ी चिंता यही होती है कि कल ऑफिस जाना है.
इसपर लोग दे रहे प्रतिक्रिया
इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. कुछ यूजर्स ने डॉक्टर के इस बात से सहमति जताई है. यूजर ने बताया कि उनके साथ ऐसा ही अनुभव हुआ है. वहीं, एक अन्य यूजर के मुताबिक धीमी रफ्तार वाली जिंदगी की वजह कम भागदौड़ और कम व्यवधान हो सकते हैं.
लोगों की प्रतिक्रियाओं से पता चला कि यह तुलना बड़े शहरों और छोटे कस्बों, दोनों जगह रहने वाले लोगों को पसंद आई. कुछ लोगों का कहना था कि धीमी रफ्तार वाली जिंदगी में खुद के लिए ज्यादा समय मिल सकता है. वहीं, कुछ यूजर्स ने कहा कि दिनचर्या और आदतों का भी इस पर असर पड़ता है.
आजतक एजुकेशन डेस्क