MBBS के लिए किस सरकारी कॉलेज की फीस है सबसे कम? काउंसलिंग से पहले कर लें चेक 

सरकारी मेडिकल कॉलेजों की MBBS की फीस प्राइवेट से बहुत कम होती है. लेकिन क्या आपने सोचा है कि सरकारी कॉलेजों में से भी किसकी फीस सबसे कम है. अगर नहीं, तो काउंसलिंग से पहले इस बारे में जान लें. 

Advertisement
MBBS के लिए इस कॉलेज की फीस है सहसे कम. MBBS के लिए इस कॉलेज की फीस है सहसे कम.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:25 AM IST

नीट पास कर चुके छात्रों के सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि आखिर वह MBBS करने के लिए कौन से कॉलेज में एडमिशन लें. कई बार अच्छी रैंक आने के बाद भी कॉलेज और फीस को लेकर दुविधा रहती है. कई बार छात्रों की परिवार की हालात इतनी अच्छी नहीं होती है कि वह प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन लें सकें. पर सरकारी कॉलेजों में एडमिशन का फीस भी ज्यादा होता है लेकिन क्या आपको मालूम है कि कौन से कॉलेज की फीस सबसे कम है? अगर यह आपको नहीं मालूम है, तो 5 अगस्त को होने वाली काउंसलिंग से पहले जान लीजिए. 

Advertisement

इस कॉलेज की फीस है सबसे कम 

सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी) पुणे में छात्रों से किसी तरह की कोई ट्यूशन फीस नहीं ली जाती है. इसके बजाय, छात्रों को स्टाइपेंड मिलता है और बदले में वे स्नातक होने के बाद सशस्त्र बलों में सेवा करते हैं. बता दें कि देशभर के एम्स इंस्टीट्यूट्स में एमबीबीएस की ट्यूशन फीस सबसे कम होती है. कुछ हजारों में ही आपका कोर्स पूरा हो जाता है. भले ही यहां पर ट्यूशन फीस कम लगती है लेकिन हॉस्टल, मेस, एग्जाम फीस समेत कई खर्चें अलग से देने पड़ते हैं. कम फीस और अच्छी पढ़ाई की वजह से हर साल लाखों छात्र एम्स में एडमिशन लेने के लिए आवेदन करते हैं. लेकिन इसके लिए नीट परीक्षा में 700 से  ज्यादा नंबर हासिल करने होते हैं. 

प्राइवेट कॉलेज से सस्ता है सरकारी कॉलेज 

Advertisement

जहां एक तरफ सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस कुछ लाख रुपये में पूरी की जा सकती है. वहीं, प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में ट्यूशन फीस ही 3 लाख से लेकर 15 लाख रुपये एनुअल तक पहुंच सकती है. 

काउंसलिंग के समय रखें इन बातों का ध्यान 

कॉलेज फाइनल करने से पहले कॉलेज की ऑफिशियल फीस, हॉस्टल का खर्च समेत सारी जानकारी पहले ही ले लें ताकि आगे जाकर आपको किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »