यूपी रोडवेज में निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा होगा सेलेक्शन

उत्तर प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ने कई पदों के लिए भर्ती निकाली है और इस भर्ती में संविदा कंडेक्टर पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

मोहित पारीक

  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 1:24 PM IST

उत्तर प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ने कई पदों के लिए भर्ती निकाली है और इस भर्ती में संविदा कंडेक्टर पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इन उम्मीदवारों का चयन लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड के लिए किया जाएगा. अगर आप भी इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं और इन पदों के योग्य हैं तो आप आवेदन करने की आखिरी तारीख से पहले अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है-

Advertisement

पद का विवरण

संविदा कंडक्टर पदों के लिए 127 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा और उनकी सैलरी किलोमीटर के आधार पर तय की जाएगी. इसमें जनरल वर्ग के लिए 100 और एससी-एसटी के लिए 27 पद आरक्षित है.

योग्यता

भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक हैं.

आयु सीमा

साथ ही 45 साल तक के उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही सरकारी नियमों के आधार पर आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

आवेदन फीस

आवेदन करने के लिए जनरल वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये और एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस का भुगतान करना होगा.

आवेदन करने की आखिरी तारीख- 14 जुलाई 2018

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement