UPSC NDA, CDS Exam 2024: शुरू हुए यूपीएससी एनडीए, सीडीएस के आवेदन, अप्रैल में होगा एग्जाम

UPSC NDA, CDS 2024 Registration: यूपीएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवार राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (I) और संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I) 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 जनवरी 2024 शाम 6 बजे तक भरे जा सकते हैं. 

Advertisement
UPSC NDA, CDS 2024 Exam: यहां देखें ऑनलाइन आवेदन का तरीका UPSC NDA, CDS 2024 Exam: यहां देखें ऑनलाइन आवेदन का तरीका

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 3:33 PM IST

UPSC NDA, CDS 2024 Registration: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और कंबाइंड डिफेंस एकेडमी एग्जाम 2024 के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू दिए हैं. सरकारी नौकरी तैयारी कर रहे योग्य उम्मीदवार आयोग (यूपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

यूपीएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवार राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (I) और संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I) 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 जनवरी 2024 शाम 6 बजे तक भरे जा सकते हैं. 

Advertisement

21 अप्रैल को होगा एग्जाम
सीडीएस और एनडीए और एनए दोनों परीक्षाएं 21 अप्रैल 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी. पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से ठीक सात दिन पहले एक इलेक्ट्रॉनिक एडमिट कार्ड मिल जाएगा.

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे परीक्षा में एंट्री के लिए सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं. परीक्षा के सभी चरणों में उनका प्रवेश निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करने के अधीन पूरी तरह से अस्थायी होगा."

UPSC NDA, CDS 2024 Exam: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
स्टेप 1: सबसे पहले यूपीएससी का आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: होम पेज पर होमपेज पर उपलब्ध हाइलाइट किए गए लिंक टैब पर क्लिक करें.
स्टेप 3: न्यू लॉग-इन पर क्लिक करें.
स्टेप 4: एप्लीकेशन फॉर्म भरें और सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करें.
स्टेप 5: सभी डिटेल्स को क्रॉस-चेक करें.
स्टेप 6: सबमिट पर क्लिक करें.
स्टेप 7: कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें.

Advertisement

आवेदन शुल्क
यूपीएससी एनडीए और यूपीएससी सीडीएस के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है. आवेदन शुल्क का भुगतान या तो भारतीय स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में नकद द्वारा पैसा भेजकर, या वीज़ा/मास्टर/रुपे क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआई भुगतान का उपयोग करके या किसी भी बैंक की इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करके किया जा सकता है. आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे यूपीएससी एनडीए और सीडीएस 2024 भर्ती से संबंधित अधिक अपडेट और जानकारी के लिए यहां या आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र रखें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »