UPPSC: यूपी इंजीनियरिंग सर्विसेस परीक्षा की तारीख का ऐलान, जानें कब होगा एग्जाम

UPPSC Engineering Services Exam 2022: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने यूपी स्टेट इंजीनियरिंग सर्विसेस एग्जाम की तारीख घोषित कर दी है. विभिन्न विभागों के 281 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 23 जनवरी 2022 को आयोजित की जाएगी.

Advertisement
UPPSC Engineering Services Exam 2022: UPPSC Engineering Services Exam 2022:

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 09 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 3:16 PM IST
  • परीक्षा 23 जनवरी 2022 को आयोजित की जाएगी
  • विभिन्न विभागों में कुल 281 पदों पर भर्ती की जाएगी

UPPSC State Engineering Services Exam 2021: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने यूपी स्टेट इंजीनियरिंग सर्विसेस एग्जाम की तारीख की घोषणा कर दी है. आयोग द्वारा दी जानकारी के अनुसार परीक्षा 23 जनवरी 2022 को आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा के माध्यम से लोक निर्माण विभाग (पी.डब्ल्यू.डी.), आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, नगर विकास विभाग एवं अन्य विभागों में कुल 281 पदों पर भर्ती की जाएगी. इन भर्तियों के लिए 1.38 लाख आवेदन किए गए हैं. 

Advertisement

ऐसे किया जाएगा उम्मीदवारों का चयन  
इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. जो कैंडिडेट्स सभी चरण पार कर लेंगे उनका ही सेलेक्शन फाइनल होगा. इसके अलावा इंटरव्यू के दौरान ओरिजिनल सर्टिफिकेट्स का वैरीफिकेशन भी किया जाएगा. उम्मीदवारों को अपने साथ चार रीसेंट पासपोर्ट साइज फोटो भी लाने होंगे. इन चार फोटोज में से दो अनअटेस्टेड होंगी और दो फोटोज कैंडिडेट ने जिस संस्थान से पढ़ाई की है उसके एचओडी से अटेस्टेड होनी चाहिए. 

इतने अंकों का होगा एग्जाम - 
लिखित परीक्षा 750 अंकों की होगी. इसमें 375-375 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रकार के दो प्रश्न पत्र होंगे. पहले प्रश्नपत्र में सामान्य हिंदी के तीन-तीन अंकों के 25 सवाल यानी कुल 75 अंकों के प्रश्न होंगे. वहीं  विषयों से संबंधित तीन-तीन अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। ऐसे ही दूसरे प्रश्नपत्र में सामान्य अध्ययन के तीन-तीन अंकों के 25 सवाल और विषयों से संबंधित तीन-तीन अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा ढाई घंटे की होगी. इसके अलावा 100 अंक इंटरव्यू के लिए निर्धारित किए गए हैं। इस प्रकार पूरी परीक्षा 850 अंकों की होगी. 

Advertisement

ये भी पढ़ें - 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement