ऑफिस में जमाना है इम्प्रेशन, तो काम आएंगे ये टिप्स

अगर आपने नई-नई नौकरी ज्वाइन की है और ऑफिस में अच्छा इम्प्रेशन जमाना चाहते हैं, तो यहां कुछ आसान से टिप्स दिए गए हैं, जो प्रैक्ट‍िकल लाइफ में कारगर साबित हो सकते हैं...

Advertisement
पहली नौकरी में अच्छा एम्प्रेशन पहली नौकरी में अच्छा एम्प्रेशन

अंग्रेजी में एक कहावत है कि 'फर्स्ट इम्प्रेशन इज लास्ट इम्प्रेशन.' अगर आप अभी अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं और शुरुआत में ही आपको लेकर कंपनी या आपके सहकर्मी में कोई गलत इम्प्रेशन न बने, इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.

जानिये किन बातों को ध्यान में रख कर आप अपनी पहली ही जॉब में अच्छा इम्प्रेशन जमा सकते हैं.

Advertisement


पहला इम्प्रेशन होगा अच्छा
इंटरनेशनल लिसनिंग सेंटर के हालिया अध्ययन की रिपोर्ट के अनुसार किसी मुलाकात के 7 से 17 सेकेंड के भीतर ही किसी व्यक्त‍ि के बारे में पहला इम्प्रेशन बन जाता है. यानी अच्छा इम्प्रेशन बनाने के लिए शुरुआती 7 से 17 सेकेंड सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है. इसमें आप ज्यादा सचेत रहें.

आवाज की टोन
अध्ययन की रिपोर्ट के अनुसार 38 फीसदी लोग व्यक्त‍ि की आवाज और उसके टोन से उनके बारे में राय बना लेते हैं. ऐसे में अपनी आवाज और टोन दोनों को ठीक रखें.


संभलकर दें जवाब
7 फीसदी इम्प्रेशन किसी व्यक्त‍ि के जवाबों को सुनकर बनता है. इसलिए किसी भी सवाल का जवाब देते हुए संभलकर बोलें. पहले सोचें कि आ क्या बोलने जा रहे हैं और उसका क्या मतलब निकाला जा सकता है.

नाम याद रखें
अगर आप अपने कस्टमर या क्लायंट को नाम से बुलाते हैं तो उसके respond करने की संभावना 36 फीसदी बढ़ जाती है. सफलता का ये basic rule है, जिसके बिना अच्छे कस्टमर, PR और अच्छा इम्प्रेशन बनाना संभव नहीं है.

Advertisement


सलीकेदार कपड़े पहने
55 प्रतिशत लोग व्यक्त‍ि की वेसभूषा और वह कैसा दिखता है यह देखकर उसके बारे में राय बनाते हैं. इसलिए अपनी पहली जॉब में अच्छी तरह तैयार होकर जाएं, पर यह ध्यान रहे कि आकर्षक लगने की फिराक में आप कहीं कुछ ज्यादा तो नहीं कर रहे.

बॉडी लैंग्वेज हो ठीक
आमने-सामने होने वाली मीटिंग्स में 93 फीसदी लोग किसी भी व्यक्त‍ि की बातों से नहीं बल्क‍ि उनकी बॉडी लैंग्वेज को देखकर उनके बारे में राय बनाते हैं. इसलिए किसी से भी बात करते हुए अपने भाव ठीक रखें.


बातों पर करें गौर
बिजनेस या नौकरी में कामयाबी चाहते हैं तो आपको सीनियर्स को सुनने की क्षमता विकसित करनी चाहिए. सीनियर्स को ऐसे लोग बिल्कुल पसंद नहीं आते, जो उनकी बातें नहीं सुनते. ऐसे में आपका गलत इम्प्रेशन बन सकता है.

समय के हों पाबंद
अगर किसी के साथ मीटिंग फिक्स की है तो समय पर पहुंचें. क्योंकि किसी के समय की इज्जत न करना आपके बारे में गलत राय बनाता है. यही नहीं, काबिल होने के बावजुद ऑफिस में देर से आने वाले लोगों को पसंद नहीं किया जाता.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement