जनवरी में चली गई नौकरी, 4 महीने बिना जॉब के ऐसे गुजारे दिन, परिवार को बताने में हुई घबराहट

टेक सेक्टर में मंदी और छंटनी ने कर्मचारियों के बीच नौकरी को लेकर बड़ी चिंता पैदा कर दी है. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि जनवरी में नौकरी जाने के बाद जब मई में पहली बार सैलरी क्रेडिट हुई तो, इसकी खुशी अलग ही थी. 

Advertisement
सोशल मीडिया पर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने नौकरी जाने के बाद के दुख को शेयर किया. सोशल मीडिया पर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने नौकरी जाने के बाद के दुख को शेयर किया.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:06 PM IST

दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी गूगल हो या कोई कंपनी इस समय मंदी और छंटनी ने कर्मचारियों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं. वे ऑफिस तो जा रहे हैं लेकिन इस बात की चिंता लगी हुई है कि कहीं नौकरी न चली जाए. फ्रेशर की बात तो हटा ही दे, 5 से 10 साल के अनुभवी प्रोफेशनल्स को भी नौकरी के लिए भटकना पड़ रहा है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें इस बात का जिक्र है कि कैसे नौकरी जाने के बाद जब उसके अकाउंट में पहली सैलरी आती है तो, कैसे खुशी मिलती है. 

Advertisement

5 साल का एक्सपीरिएंस 

पोस्ट में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने लिखा कि 5 साल का एक्सपीरिएंस होने के बाद भी जनवरी में उसे नौकरी से निकाल दिया गया था. महीनों संघर्ष करने के बाद उसे मई में जॉब मिली और जब पहली सैलरी उसके अकाउंट में क्रेडिट हुई तो, उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था. उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि जब उनकी नौकरी चली गई थी तो वह, सेल्फ-डाउट और मेंटल प्रेशर से भरे हुए थे. 

परिवार से छुपाई सच्चाई 

मीडिल क्लास परिवार में नौकरी जाने की बात दोस्तों या परिवार वालों से कहना आसान नहीं होता है. इस इंजीनियर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. इसे लेकर उन्होंने पोस्ट में बताया कि जब परिवार और दोस्तों को ये बात बताने में वह असहज महसूस कर रहे थे, तो सोशल मीडिया ने उनका साथ दिया. उन्होंने अपनी पहचान छुपाकर अपने परेशानियों को खुलकर बयां किया. 

Advertisement

आसान नहीं था नौकरी खोजना 

पोस्ट में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बताया कि नौकरी खोजना और खुद को दोबारा से साबित करना आसान नहीं था. पिछले कुछ महीने लीटकोड, सिस्टम डिजाइन, मशीन कोडिंग राउंड, इंटरव्यू की तैयारियों, अनगिनत रिजेक्शंस और खुद पर होने वाले शक से भरे हुए थे. लेकिन कड़ी मेहनत करने के बाद अंत बेहद खूबसूरत रहा. यह सफर मुझे शानदार प्रोडक्ट बेस्ड कंपनी की ओर लेकर गया. यहां पर मुझे न केवल अच्छी सैलरी मिली बल्कि मुझे मेरा खोया हुआ आत्मविश्वास भी मिला. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »