सिक्किम में खुलेगी रोजगार की नई राह! सिर्फ ट्रेनिंग नहीं, प्लेसमेंट और ट्रैकिंग के साथ बदल रही तस्वीर

सिक्किम सरकार ने वर्ल्ड बैंक समर्थित 'सिक्किम इंस्पायर्स' कार्यक्रम के तहत युवाओं और महिलाओं के लिए स्किल ट्रेनिंग शुरू कर दी है. सौर ऊर्जा, हेल्थकेयर, डिजिटल और हॉस्पिटैलिटी जैसे क्षेत्रों में दी जा रही इस ट्रेनिंग का मकसद सिर्फ कौशल बढ़ाना नहीं, बल्कि सार्थक रोजगार और उद्यमिता के नए रास्ते खोलना है. पढ़ें र‍िपोर्ट...

Advertisement
पहले चरण में 3,500 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ पहले चरण में 3,500 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:15 PM IST

सिक्किम से युवाओं और महिलाओं के लिए एक बेहद उत्साहजनक खबर सामने आ रही है. राज्य सरकार ने वर्ल्ड बैंक समर्थित एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के तहत विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर स्किल ट्रेनिंग का आगाज कर दिया है. सरकार का यह कदम राज्य में रोजगार के अवसरों को बेहतर बनाने और स्थानीय कार्यबल को भविष्य की औद्योगिक जरूरतों के लिए तैयार करने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित हो सकता है.

Advertisement

किन क्षेत्रों में मिल रहा है प्रशिक्षण?

सिक्किम सरकार के स्किल डेवलपमेंट विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, इस पहल के तहत अलग-अलग और आधुनिक क्षेत्रों के कोर्स डिजाइन किए गए हैं, ताकि हर पृष्ठभूमि के लोग अपनी रुचि और जरूरत के हिसाब से इन्हें चुन सकें. 

ये क्षेत्र हैं शामिल 

सोलर एनर्जी और ग्रीन जॉब्स
हेड हेल्थकेयर और चाइल्ड/एल्डरली केयर
हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म
आईटी-आईटीईएस (डिजिटल सेवाएं)
क्रिएटिव डिजाइन और ब्यूटी एंड वेलनेस

सिर्फ ट्रेनिंग नहीं, 'एंड-टू-एंड' प्लेसमेंट और ट्रैकिंग

इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रैक्टिकल और जॉब-ओरिएंटेड होना है. विभाग ने साफ किया है कि यह सिर्फ औपचारिक प्रशिक्षण नहीं है, बल्कि इसे उद्योगों की मौजूदा और उभरती मांगों के हिसाब से तैयार किया गया है.

प्रोग्राम के तहत एक 'एंड-टू-एंड' तरीका अपनाया जा रहा है यानी युवाओं को सिर्फ ट्रेनिंग देकर औपचारिकता पूरी नहीं की जाएगी, बल्कि उन्हें सार्थक रोजगार दिलाने में मदद और नौकरी मिलने के बाद उनकी ट्रैकिंग भी की जाएगी ताकि उनकी कार्यबल में निरंतर भागीदारी सुनिश्चित हो सके.

Advertisement

'सिक्किम इंस्पायर्स' से उद्यमिता को बढ़ावा

सिक्किम इंस्पायर्स (इंटीग्रेटेड सर्विस प्रोविजन एंड इनोवेशन फॉर रिवाइविंग इकॉनमीज) कार्यक्रम को सूचीबद्ध ट्रेनिंग साझेदारों के जरिए धरातल पर उतारा जा रहा है. सरकार का मुख्य जोर न केवल युवाओं और महिलाओं को नौकरीपेशा बनाना है, बल्कि उन्हें उद्यमिता (Entrepreneurship) की राह पर आगे बढ़ाकर आजीविका के टिकाऊ और मजबूत विकल्प देना भी है. कुल मिलाकर, सिक्किम सरकार की यह पहल राज्य के हुनरमंद हाथों को एक नई उड़ान देने जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »