रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी लेवल-1 भर्ती परीक्षा 2025 के 22,195 पदों की भर्ती एग्जाम के डेट का ऐलान कर दिया है. ऐसे में परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त से 21 अगस्त के बीच आयोजित होगी. इस बीच छात्र सवाल कर रहे थे कि सिटी स्लिप और इससे जुड़ी जानकारी परीक्षा के 10 दिन पहले जारी किया जाएगा. इसके साथ ही बोर्ड ने SC/ST उम्मीदवारों के लिए ट्रैवल अथॉरिटी भी इस समय ही उपलब्ध होगी. वहीं, एडमिट कार्ड एग्जाम के 4 दिन पहले डाउनलोड किया जा सकता है.
परीक्षा से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बोर्ड की ओर से कहा गया है कि परीक्षा हॉल में जाने से पहले उम्मीदवारों का आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन किया जाएगा. इसके लिए छात्रों को अपना ओरिजिनल आधार कार्ड या ई-वेरिफाइड आधार कार्ड का प्रिंटआउट लेकर आना होगा. वहीं, आरआरबी ने यह भी कहा है कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश में किसी तरह की कोई गलती न हो, इसके लिए पहले ही www.rrbapply.gov.in पर जाकर अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉग इन कर लें.
कितने पदों के लिए होगा एग्जाम
वहीं, अगर परीक्षा की बात करें तो, सर्वाधिक के 11,032 पद ट्रैक मेंटेनर ग्रेड फोर के हैं. प्वाइंट्समैन बी के 5,053, असिस्टेंट सिग्नल एंड टेलीकॉम के 1,509 पदों समेत अन्य विभागों में नियुक्तियां होंगी.
क्या है सिलेक्शन प्रोसेस?
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन सिंगल स्टेज कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और शारीरिक दक्षता टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को पीईटी में बुलाया जाएगा. पीईटी के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल होगा.
क्या है परीक्षा का पैटर्न?
रिटन एग्जाम का पैटर्न पिछली बार की तरह ही रखा गया है. यह परीक्षा 90 मिनट की होगी जिसमें 100 सवाल पूछे जाएंगे. जनरल साइंस और मैथ्स से 25-25 सवाल पूछे जाएंगे. 30 सवाल जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग से होंगे और 20 सवाल जनरल अवेयरनेस और करेंट अफेयर्स से आएंगे. वहीं, अगर कोी सवाल का जवाब गलत हो जाता है, तो हर उत्तर के लिए एक तिहाई मार्क्स काटा जाएगा.
आजतक एजुकेशन डेस्क