बैंक में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, आज से शुरू हुए आवेदन, 1 लाख से ज्यादा होगी सैलरी

अगर आपका सपना भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में ऑफिसर बनने का है, तो आज से इन पदों के लिए आवेदन शुरू हो गया है.  RBI ने ग्रेड-बी के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि बैंकिंग जगत के सबसे पावरफुल पदों में से एक है. 

Advertisement
RBI ने 80 पोस्ट पर आवेदन के लिए जारी किया नोटिस.  RBI ने 80 पोस्ट पर आवेदन के लिए जारी किया नोटिस.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:33 AM IST

अक्सर युवाओं के मन में सवाल होता है कि आखिर ग्रेड-बी ऑफिसर की प्रोफाइल इतनी बेस्ट क्यों मानी जाती है? तो इसका जवाब है शानदार सैलरी, बेहतरीन सुविधाएं और देश की अर्थव्यवस्था को करीब से देखने का मौका. ऐसे में अगर आप लंबे समय से भारतीय रिजर्व बैंक में ऑफिसर की सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके पास बेहद शानदार मौका है. RBI ने इन पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन 29 अप्रैल या यानी आज से शुरू हो गए हैं. भर्ती के तहत कुल 60 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.   

Advertisement

आवेदन कब से कब तक? 

आरबीआई ने आज से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव कर दिया है. 

आवेदन शुरू: 29 अप्रैल, 2026

अंतिम तारीख: 20 मई, 2026 

परीक्षा की संभावित तारीख: फेज-1 की परीक्षा 13 जून, 2026 को होगा. वहीं, ग्रेड बी (DR)- DEPR (पेपर-I और पेपर-II)/DISM (Paper-I) 14 जून 2026 को होगा. फेज-II ऑनलाइन एग्जामिनेशन ग्रेड-बी (DR)- सामान्य 25 जुलाई, 2026. फेज-II ऑनलाइन/रिटन एग्जामिनेशन ग्रेड बी (DR)-DEPR (पेपर-I और II)/DISM (पेपर-II और III) का आयोजन 26 जुलाई 2026 को किया जाएगा. 

लाखों में है पैकेज

ग्रेड-बी ऑफिसर की शुरुआती ग्रॉस सैलरी 1,00,000 रुपये प्रति माह से अधिक होती है.  इसके अलावा रहने के लिए शानदार फ्लैट, पेट्रोल एलाउंस, बच्चों की पढ़ाई के लिए फंड और साल में एक बार एलटीसी (LTC) जैसी ढेरों सुविधाएं मिलती हैं. आसान शब्दों में कहें तो यह देश की सबसे कंफर्टेबल सरकारी नौकरियों में से एक है. 

Advertisement

कौन कर सकता है अप्लाई? 

आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन (न्यूनतम 60% अंकों के साथ) की डिग्री होनी चाहिए. 
इसके अलावा पोस्ट ग्रेजुएशन न्यूतयम 55 प्रतिशत नंबर के साथ होना चाहिए.  ग्रेड बी (DR)-DPER के लिए इकोनॉमिक्स में मास्टर्स/फाइनेंस फील्ड में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है. वहीं, ग्रेड बी (DR)-DISM पोस्ट के लिए मास्टर्स या स्टेटिक्स/मैथ/डाटा फील्ड में न्यूनतम 4 साल का  ग्रेजुएशन पूरा किया हो. उम्मीदवार की उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए.  आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी. 

क्या है सिलेक्शन प्रोसेस? 

सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो, ये 3 चरणों की कठिन परीक्षा से होकर गुजरता है. उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स, मेंस, इंटरव्यू राउंड के जरिए किया जाएगा. फेज-II यानी मेंस और इंटरव्यू के आधार पर फाइनल तौर पर सेलेक्ट हुए कैंडिडेट्स की लिस्ट तैयार की जाएगी.प्रीलिम्स में जीए, क्वांट, इंग्लिश, रीजनिंग से सवाल आएंगे.   

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement