लंच पर 1 मिनट ज्यादा लगा तो फ्री में 1 घंटे करना होगा काम! ऑफिस का नोटिस देख भड़के कर्मचारी 

ऑफिर वर्क कल्चर को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो और पोस्ट शेयर होते हैं. लेकिन इस बार के ऑफिस पोस्ट को देखकर हर कोई हैरान और गुस्से में है. दरअसल, वायरल हो रहे इस नोटिस में दावा किया जा रहा है कि लंच ब्रेक 30 मिनट से ज्यादा का होने पर कर्मचारियों को एक घंटे एक्स्ट्रा काम करना होगा. अब इसे देखकर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. 

Advertisement
लेच पर लगा एक मिनट एक्स्ट्रा तो करना होगा एक घंटा काम. लेच पर लगा एक मिनट एक्स्ट्रा तो करना होगा एक घंटा काम.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:44 AM IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों ऑफिस कल्चर को लेकर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. इन नोटिस में लंच टाइम को लेकर एक नियम बनाया गया है. पोस्ट के मुताबिक, अगर कोई कर्मचारी 30 मिनट से एक मिनट भी ज्यादा लंच ब्रेक लेता है, तो उसे एक घंटा अधिक काम करना होगा. पोस्ट के वायरल होते ही यह एक चर्चा का विषय बन गया है. लोग कह रहे हैं कि दिन पर दिन ऑफिस में काम करना टॉक्सिक होता जा रहा है. कई लोगों ने इस पोस्ट को देखने के बाद गुस्सा जाहिर किया है. 

Advertisement

क्या लिखा है नोटिस में?

वायरल हो रहे नोटिस में कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि लंच ब्रेक के टाइम का पूरी तरह से पालन किया जाना चाहिए. नोटिस के मुताबिक, अगर कोई कर्मचारी 30 मिनट की जगह 31 मिनट का लंच करता है, तो उसे शाम 6 बजे के बाद 7 बजे तक यानी एक घंटा एक्स्ट्रा काम करना होगा. हद तो तब हो गई जब नोटिस के लास्ट में लिखा था Eat Faster यानी जल्दी खाओ जैसा मैसेज लिखा था. 

नियमों पर उठे सवाल 

जैसे ही ये नोटिस वायरल हुआ लोगों ने इस नियम पर सवाल उठाना शुरू कर दिया. कई यूजर्स ने कहा है कि एक मिनट एक्स्ट्रा लंच की देरी के बदले एक घंटे अधिक काम करना पूरी तरह से गलत है. वहीं, दूसरे यूजर्स ने लिखा कि कंपनी ऐसा नियम लागू कर सकती है, तो कर्मचारियों को भी ऑफिस समय खत्म होने के बाद किए गए एक-एक मिनट के बदले एक घंटे की सैलरी मांगनी चाहिए.

Advertisement

नोटिस की सच्चाई पर सवाल 

विवाद के बीच कई लोगों ने इस नोटिस की प्रामाणिकता पर सवाल खड़े किए हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि नोटिस पर किसी कंपनी  का नाम नहीं लिखा है. हालांकि, अब ये नोटिस असली हो या नकली लेकिन ऑफिस के नियमों  पर बड़ी बहस छेड़ दी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »