इंटरव्यू के दौरान न करें ये हरकतें

इंटरव्यू के दौरान जाने-अनजाने में कई लोग अजीब ही हरकतें करने लगते हैं. जानिए इंटरव्यू में किन चीजों से बचना जरूरी है.

Advertisement
Interview Tips Interview Tips

स्नेहा

  • नई दिल्ली,
  • 21 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 2:05 PM IST

इंटरव्यू नौकरी पाने की आखिरी सीढ़ी होती है. यहां अगर आपने अपनी बातें सही तरह से रखीं तो नौकरी मिलने के सौ फीसदी चांस बढ़ जाते है. इसलिए हमेशा इंटरव्यू के दौरान ऐसी हरकतों से बचें जो आपकी नौकरी के लिए खतरा बन जाए.

1. कभी ऐसा हुआ है कि आपको देखकर हैरानी में पड़ गया हो. ऐसा तब होता है जब आप सो कर उठते हैं और सीधे इंटरव्यू देने चले जाते हैं. ऐसा किसी भी इंटरव्यू में भूलकर न करें. आपके जवाब से पहले आपका लुक आपके बारे में बहुत-सी बातें बता देता है, इस बात को नहीं भूलें.

Advertisement

2. हाथ मिलाने से हमेशा सामने वाली की एनर्जी के बारे में पता चलता है. इसलिए हमेशा इंटरव्यू में गर्मजोशी से हाथ मिलाए.

3. वहीं, किसी से हाथ मिलाते हुए उसे देर तक पकड़े रहने की कोशिश कभी भी मत करें.

4. अपने ऐसे स्किल के बारे में कंपनी को मत बताएं जिसकी उन्हें कोई जरूरत नहीं.

5. कभी भी अपनी के बारे में बहुत ज्यादा बातें मत करें.

6. अगर कोई दूसरा भी इंटरव्यू का इंतजार करता हुआ दिखे तो उसकी तरफ गुस्से से या जले-कुढ़े मन से नहीं देखना चाहिए.

7. अगर आप किसी सवाल का जवाब नहीं जानते हैं तो चुपचाप इंटरव्यू लेने वाले को बता दें कि आपको जवाब नहीं पता है. ऐसा करना आपकी स्‍पष्‍टता को दर्शाता है.

8. अपने पिछले बॉस के बारे में आपको नौकरी दिलाने में मदद नहीं करेगा.

Advertisement

9. सवालों का जवाब देते समय अहंकारी दिखने की कोशिश न करें.

10. इंटरव्यू लेने वाले के साथ हमेशा आई कॉन्टेक्ट रखें. अगर ऐसा नहीं करेंगे तो नौकरी नहीं मिलेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement