थोड़ी सी भी चूक और एग्जाम से बाहर, सेंटर जाने से पहले रट लें ये 'गोल्डन रूल्स'

नीट यूजी परीक्षा का आयोजन आज दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा. इस दौरान 22 लाख से अधिक उम्मीदवार हिस्सा लेने वाले हैं. एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट को सुबह 11 से दोपहर 1.30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा. इतना ही नहीं इसके साथ ही NTA ने एग्जाम से जुड़े गाइडलाइन जारी किया है जिसे फॉलो करना बहुत जरूरी है.

Advertisement
नीट यूपी परीक्षा आज.  (Photo- PTI) नीट यूपी परीक्षा आज. (Photo- PTI)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:45 AM IST

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आज NEET यूजी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी जिसके लिए उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 11 बजे से 1.30 बजे कर रिपोर्ट करना होगा वरना उन्हें एंट्री नहीं मिलेगी. ऐसे में उनसे उम्मीद की जाती है कि वह समय से केंद्र पर पहुंच जाए. लेकिन एजेंसी की ओर से एग्जाम को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है जिसे फॉलो करना अनिवार्य है वरना हो सकती है कोई दिक्कत. इस साल देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा में 22 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं. ऐसे में आपसे कोई गलती न हो इसके पहले एक बार ये गाइडलाइन पर नजर डाल लें. 

Advertisement

क्या पहनें और क्या नहीं?

परीक्षा में सेंध न लग पाए इसके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कई कई हाइटेक इंतजाम किए हैं. ड्रेस कोड इस बार और सख्त हैं. लड़कों और लड़कियों को केवल हाफ स्लीव्स के कपड़े पहनने की अनुमति है. पूरी बाजू के शर्ट या टी-शर्ट पर एंट्री नहीं मिलेगी. इसके अलावा उम्मीदवारों को जूते पहनने की अनुमति भी नहीं है. एजेंसी ने यह भी साफ कर दिया है कि जो छात्र धार्मिक कारणों से हिजाब या पगड़ी पहनते हैं, उन्हें रिपोर्टिंग समय से 1 से 2 घंटे पहले पहुंचना होगा. 

सुरक्षा के कड़े इंतजाम 

इस बार परीक्षा केंद्रों पर सामान्य सीसीटीवी नहीं बल्कि AI इनेबल्ड कैमरे लगे हैं, जिससे हर उम्मीदवारों पर खास नजर रखी जाए. इसके साथ एंट्री गेट पर अब मेंटर डिटेक्टर नहीं बल्कि डिजिटल फ्रीस्किंग होगी. उम्मीदवारों का रियल टाइम बायोमेट्रिक डेटा उनके आधार कार्ड से मैच किया जाएगा जिससे फर्जी छात्रों को गेट पर ही रोक दिया जाए. 

Advertisement

सेंटर पर क्या लेकर जाना है जरूरी? 

बता दें कि एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड लेकर जाना सबसे ज्यादा जरूरी है. उसपर आपकी फोटो लगी हो. एटेंडेंस शीट पर चिपकाने के लिए एक पासपोर्ट साइज फोटो जरूर रखें. एडमिट कार्ड के साथ डाउनलोड किए गए प्रोफार्मा पर व्हाइट बैकग्राउंड वाली एक पोस्टकार्ड साइज. वैलिड ओरिजिनल पहचान पत्र भी अनिवार्य है. 

क्या न लेकर जाएं? 

छात्रों को सलाह दी जाती है कि उन्हें पेन भी लेकर जाने की जरूरत नहीं है, पेन सेंटर पर ही दिया जाएगा. अगर आप पानी की बोतल लेकर जाते हैं तो वह भी पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट होना चाहिए. साथ ही मोबाइल, ईयरफोन, माइक्रोफोन, कैलकुलेटर, डॉक्यू पेन, स्लाइड रूल, लॉग टेबल, कैमरा, टेप रिकॉर्डर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स न ले जाएं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement