सोशल मीडिया पर इन दिनों कंपनी के एक मैनेजर और HR (ह्यूमन रिसोर्स) के बीच हुई एक तीखी बहस जमकर वायरल हो रही है. मामला एक कर्मचारी से जुड़ा है, जिसे ऑफिस के दौरान फीफा वर्ल्ड कप का मैच देखने पर मैनेजर ने नौकरी से निकालने का फैसला कर लिया था. लेकिन उसी वक्त HR ने बीच में आकर न सिर्फ उस कर्मचारी की नौकरी बचाई, बल्कि मैनेजर को एक ऐसा करारा जवाब दिया जिसने इंटरनेट पर सबका दिल जीत लिया.
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत 11 जून से हो चुकी है. फुटबॉल टूर्नामेंट का 23वां संस्करण 19 जुलाई को समाप्त होने वाला है. ये टूर्नामेंट 16 शहरों (11 अमेरिका, 3 मैक्सिक और 2 कनाडा) की ओर से आयोजित किया जा रहा है. यह पहला फीफा कप है जिसकी मेजबानी तीन देश मिलकर कर रहे हैं और पहली बार इसमें 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं. ऐसे में जो इस खेल के शौकीन हैं वह काम के बीच और व्यस्त रहने के बाद भी मैच देख रहे हैं. वहीं, ऑफिस में बैठे एक कर्मचारी भी काम के बीच मैच देख रहा था, जो उसके मैनेजर को बिल्कुल पसंद नहीं आई.
मैच देखना बन गया बवाल का कारण
एक कर्मचारी ने काम के दौरान मैच देखने लगा जिसके बाद से विवाद खड़ा हो गया. सोशल मीडिया पर साइमन इंगारी ने अपने फेसबुक हैंडल पर शेयर किया है. पोस्ट में उन्होंने बताया कि एक मैनेजर ने HR से संपर्क किया और जोर देकर कहा कि एडविन नाम के इस कर्मचारी को तुरंत बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए जिसके पीछे वजह है कि ऑफिस के समय में अपने कंप्यूटर पर वर्ल्ड कप का मैच देख रहा था.
फैसले से पहले किया जांच
हालांकि, HR ने किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले इस मामले की जांच की. उन्होंने एडविन के प्रदर्शन के बारे में कई सवाल पूछने शुरू कर दिए. जब मैनेजर एडविन के प्रदर्शन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह अपना काम समय से पूरा कर रहा था. लेकिन जब उनसे सवाल किया गया कि आखिर परेशानी कहां है फिर? तब मैनेजर ने बताया कि एडविन काम के बीच में फुटबॉल मैच देख रहा था. लेकिन जब HR ने उनसे आगे कई सवाल किए तब मालूम चला कि मैच देखने से पहले एडविन ने सारा काम पूरा कर लिया था. लेकिन जब एडविन के मैनेजर से उनके सहकर्मियों के बारे में पूछा गया तब उन्होंने बताया कि उनके कुछ काम पूरे नहीं हुए थे और दिए गए लक्ष्यों को वह पूरा नहीं कर पा रहे थे.
आजतक एजुकेशन डेस्क