रेज्यूमे से इंटरव्यू तक सब आसान! विदेश में नौकरी का सपना सच कर रहा ये AI प्लेटफॉर्म, जानें कैसे?

विदेश में नौकरी ढूंढने की मुश्किलों के बीच अब AI प्लेटफॉर्म के जरिए जॉब सर्च, रिज्यूमे, आवेदन ट्रैकिंग और रिक्रूटर संपर्क जैसे टूल एक जगह देने का दावा किया. एक कंपनी का कहना है कि 1,00,000 से ज्यादा यूजर इस मंच का इस्तेमाल कर चुके हैं और कुछ यूजरों ने ग्लोबली इंटरव्यू के चांसेज मिलने की बात कही है.

Advertisement
जानिए कैसे एआई-पावर्ड प्लेटफॉर्म बदल रहे हैं जॉब हंट का तरीका. (Image for representation: File) जानिए कैसे एआई-पावर्ड प्लेटफॉर्म बदल रहे हैं जॉब हंट का तरीका. (Image for representation: File)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:38 PM IST

विदेश में पढ़ाई करने या नौकरी पाने का सपना देखने वाले भारतीय युवाओं का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है. आंकड़े इस बात के गवाह हैं कि साल 2025 में 153 देशों में 18.8 लाख से ज्यादा भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे थे, जबकि करीब 3.54 करोड़ भारतीय विदेशों में रह रहे हैं. भारत के आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 में विदेश में रहने वाले भारतीयों ने देश में 135.4 बिलियन डॉलर भेजे, जिसके साथ भारत रेमिटेंस पाने के मामले में दुनिया में सबसे आगे है.

Advertisement

लेकिन इन ग्लोबल अवसरों के बीच विदेश में अपने लिए सही नौकरी तलाशना किसी चुनौती से कम नहीं है. अलग-अलग जॉब पोर्टल्स, कंपनियों के करियर पेज और रेज्यूमे मैनेज करने की इस भागदौड़ को आसान बनाने के लिए HireNudge भी एक नया एआई-पावर्ड प्लेटफॉर्म लेकर आया है, जिसका इस्तेमाल अब तक 1 लाख से ज्यादा यूजर कर चुके हैं. आइए, जानते हैं कि यह प्लेटफॉर्म कैसे युवाओं के ग्लोबल सपनों को पंख दे रहा है...

विदेशों में नौकरी की तलाश क्यों है कठिन?

विदेशों में सही रोल ढूंढने का मतलब सिर्फ आवेदन करना नहीं है. इसके लिए सही अवसरों की पहचान करना, अपने अनुभव को बेहतरीन तरीके से पेश करना और सही हायरिंग टीम तक पहुंचना जरूरी होता है. अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर इन सभी चरणों को मैनेज करना काफी समय लेने वाला और थका देने वाला साबित होता है, जिससे जॉब सर्च करना और मुश्किल हो जाता है.

Advertisement

कैसे काम करता है AI-पावर्ड सिस्टम?

इन तमाम परेशानियों को दूर करने के लिए एआई पावर्ड स‍िस्टम एक ही छत के नीचे कई बेहतरीन टूल्स उपलब्ध कराते हैं. यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे ये टूल जॉब हंट में हेल्प करते हैं. 

एआई जॉब मैचर: यह टूल उम्मीदवारों को उनकी स्किल और करियर के लक्ष्यों के मुताबिक सटीक ग्लोबल अवसर खोजने में मदद करता है.
रेज्यूमे बिल्डर: इसकी मदद से उम्मीदवार एटीएस-फ्रेंडली (ATS-friendly) और प्रोफेशनल रेज्यूमे तैयार कर सकते हैं.
एआई जॉब ट्रैकर: इसके जरिए आवेदन प्रक्रिया को व्यवस्थित करने और उसकी प्रगति पर नजर रखने में आसानी होती है.
एंप्लॉयर आउटरीच: यह उम्मीदवारों को सीधे रिक्रूटर्स और हायरिंग टीमों से जुड़ने का मौका देता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »