नीट क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए इंडियन आर्मी शानदार अवसर लेकर आई है. आर्म्ड मेडिकल फोर्सेस मेडिकल सर्विसेस (AFMS) ने बीएससी नर्सिंग कोर्स-2026 में आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. ऐसे में जो महिलाएं जनसेवा करने के साथ ही आर्मी में करियर बनाना चाहती हैं, उनके लिए ये बेहद शानदार मौका है. 4 साल का बीएससी नर्सिंग कोर्स पूरा करने के बाद कैंडिडेट्स को सेना में ही परमानेंट कमीशन या शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत पोस्टिंग दी जाएगी. हालांकि, इस पद पर केवल महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं. इच्छुक उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
क्या है इसके लिए योग्यता?
इन जानकारियों पर भी रखें नजर
| सर्विस | आर्म्ड फोर्स मेडिकल सर्विसेस (AFMS) |
| कोर्स | बीएससी नर्सिंग कोर्स-2026 |
| सीटें | 220 |
| आवेदन शुरू | 20 जुलाई 2026 |
| आवेदन करने की लास्ट डेट | 31 जुलाई 2026 |
| योग्यता | 12वीं+ NEET क्वालिफाई |
| चयन प्रक्रिया | शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, जनरल इंटेलिजेंस एंड जनरल इंग्लिश टेस्ट, साइकोलॉजिकल असेसमेंट और इंटरव्यू, मेडिकल |
| कोर्स की अवधि | 4 साल |
कैसे होगा सिलेक्शन?
नीट यूजी 2026 के स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके लिए बेस हॉस्पिटल दिल्ली कैंट में है, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का पूरा प्रोसेस इधर ही किया जाएगा. जनरल इंटेलिजेंस और जनरल इंग्लिश (ToGIGE) टेस्ट में कंप्यूटर पर होगा. इसमें 40 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे. हर सवाल 02 नंबर का होगा. वहीं, गलत जवाब देने पर 0.5 की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी. इनमें सफल होने के बाद सेलेक्शन बोर्ड कैंडिडेट्स को साइकोलॉजिकल असेसमेंट और इंटरव्यू के लिए बेस हॉस्पिटल दिल्ली कैंट बुलाएगा. आर्मी से जुड़ने के लिए मेडिकली फिट होना बहुत जरूरी है. सभी स्टेज क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को ही फाइनल सेलेक्शन लिस्ट में शामिल किया जाएगा.
आजतक एजुकेशन डेस्क