IIT मद्रास की छात्रा ने जीता मिस यूनिवर्स तेलंगाना 2026 का खिताब, पढ़ाई के साथ हासिल की ये सफलता

कहते हैं कि अगर जुनून हो तो आप कोई भी काम कर सकते हैं. ऐसा ही कुछ कर दिखाया है आईआईटी मद्रास की एक छात्रा ने. डेटा साइंस की पढ़ाई करने वाली हसिथा नारायणभट्टा ने पढ़ाई के साथ-साथ ब्यूटी पेजेंट में भी अपनी पहचान बनाई है. उन्होंने मिस यूनिवर्स तेलंगाना 2026 का खिताब जीत लिया है. हसिथा का मानना है कि अगर जुनून और मेहनत हो, तो किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है. 

Advertisement
IIT मद्रास की छात्रा ने जीता मिस यूनिवर्स तेलंगाना का खिताब. (Image: LinkedIn/@Hasitha Narayanabhatta) IIT मद्रास की छात्रा ने जीता मिस यूनिवर्स तेलंगाना का खिताब. (Image: LinkedIn/@Hasitha Narayanabhatta)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:39 PM IST

आईआईटी मद्रास में डेटा साइंस और एप्लीकेशंस की पढ़ाई कर रहीं हसिथा नारायणभट्टा ने पुराने ट्रेंड को तोड़ते हुए नया मुकाम हासिल किया है. पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने मिस यूनिवर्स तेलंगाना 2026 का खिताब जीत लिया है. अब वह मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता में तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करेंगी. हसिथा ने जीएनआईटी, हैदराबाद से बीटेक किया है. उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ ब्यूटी पेजेंट में भी शानदार प्रदर्शन किया. उनकी सफलता दिखाती है कि मेहनत और सही बैलेंस  के साथ छात्र पढ़ाई के साथ अपनी दूसरी रुचियों में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं. 

Advertisement

पढ़ाई तक नहीं रखा खुद को सीमित 

हसिथा नारायणभट्टा ने केवल इंजीनियरिंग और डेटा साइंस तक ही खुद को सीमित नहीं रखा बल्कि उन्होंने ISRO के भारतीय दूरस्थ संवेदन संस्थान (IIRS) से रिमोट सेंसिंग और डिजिटल इमेज एनालिसिस की ट्रेनिंग भी ली है. पढ़ाई, तकनीक और ब्यूटी पेजेंट तीनों क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियां उन्हें नई पीढ़ी की एक बहुमुखी प्रतिभा वाली युवा के रूप में पहचान दिलाती है. 

अब हसिथा मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी कर रही हैं. इंजीनियरिंग की क्लास से लेकर ब्यूटी पेजेंट के मंच तक का उनका सफर यह दिखाता है कि अगर मेहनत, आत्मविश्वास और जुनून हो, तो एक साथ कई सपनों को पूरा किया जा सकता है.  

अपनी जर्नी को लेकर क्या बोलीं हसिथा? 

अपनी इस जर्नी के बारे में बताते हुए हसिथा कहती हैं कि यह खिताब केवल ब्यूटी पेजेंट में जीत से कहीं अधिक मायने रखती है. उन्होंने आगे कहा कि मेरी यात्रा इस विश्वास को दर्शाती है कि उत्कृष्टता किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है. शिक्षा, प्रौद्योगिकी और कला प्रदर्शन में संतुलन बनाकर, मैं युवाओं को आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ विभिन्न रुचियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना चाहती हूं. 

Advertisement

खिताब जीतने के बाद आभार व्यक्त करते हुए हसिथा ने अपने परिवार, दोस्तों, सलाहकारों और उन सभी लोगों को धन्यवाद दिया जिन्होंने उनकी इस पूरी जर्नी में उनका साथ दिया है. 

ताज पहनना सम्मान की बात 

उन्होंने कहा कि मिस यूनिवर्स तेलंगाना 2026 का ताज पहनना उनके लिए सम्मान की बात है और राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए वे उत्साहित हैं. उन्होंने मिस यूनिवर्स तेलंगाना संगठन का भी आभार व्यक्त किया है और डॉ. सुनीता को उनके मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और अटूट विश्वास के लिए विशेष धन्यवाद दिया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »