कर लीजिए ये 5 काम, ऑफिस में रहेगा टेंशन फ्री माहौल

आप कुछ टिप्स अपनाकर तनाव को खुद से दूर रख सकते हैं, जिससे आपके ऑफिस का माहौल भी टीक रहेगा. लेकिन ये पांच टिप्‍स अपनाकर आप अपने ऑफिस के माहौल को स्‍ट्रेस फ्री बना सकते है.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

मोहित पारीक

  • नई दिल्ली,
  • 05 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 10:25 AM IST

काम के प्रेशर की वजह से कर्मचारियों में स्ट्रेस होना भी जायज है, लेकिन कई बार अधिक तनाव होने की वजह से इसका असर आपकी हेल्थ पर भी पड़ता है. लेकिन आप कुछ टिप्स अपनाकर तनाव को खुद से दूर रख सकते हैं, जिससे आपके ऑफिस का माहौल भी टीक रहेगा. लेकिन ये पांच टिप्‍स अपनाकर आप अपने ऑफिस के माहौल को स्‍ट्रेस फ्री बना सकते है.

Advertisement

1. अगर जॉब डिजाइन, वर्कप्लेस डिजाइन और वर्कफ्लो सही है तो चीजों में सुधार किया जा सकता है. इसके साथ ही यह भी ध्यान रखें कि किसी भी एम्प्लॉई के ऊपर काम का जरूरत से ज्यादा वजन न हो. कंपनी का माहौल स्ट्रेस बढ़ाता है, तो उसमें सुधार करें.

2. किसी भी कंपनी में सबसे ज्यादा तनाव उस समय होता है, जब एम्प्लॉइज के मन में आशंकाएं बनी रहती हैं. आपको एम्प्लॉइज की जिम्मेदारी और भूमिका स्पष्ट करनी चाहिए. उन्हें जॉब से जुड़े निर्णय लेने की आजादी देनी चाहिए. अगर कंपनी के शीर्ष अधिकारी एम्प्लॉइज के साथ रिलेक्स होकर संवाद करेंगे तो उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और तनाव घटेगा.

3. कंपनी में तनाव कम और उत्पादकता ज्यादा करने के लिए आपको अच्छे काम पर एम्प्लॉइज की तारीफ करनी चाहिए, उन्हें कॅरियर डेवलपमेंट के मौके देने चाहिए और ऐसा कल्चर बनाना चाहिए जहां हर व्यक्ति के काम को महत्व दिया जाए.

Advertisement

4. कंपनी को कर्मचारियों को इस तरह से सपोर्ट करना चाहिए कि उनके वर्क-लाइफ बैलेंस में सुधार हो. कंपनी एम्प्लॉइज को फ्लेक्सिबल वर्किग आवर्स दे सकते हैं और काउंसलिंग भी कर सकती है.

5. करियर डेवलपमेंट प्लान बनाने के लिए एम्प्लॉइज मैनेजर्स के साथ बैठ सकते हैं और टारगेट  पाने की योजना पर फोकस कर सकते हैं. इस प्लान में ट्रेनिंग, एजुकेशन और जिम्मेदारियों का भी जिक्र होना चाहिए. एम्प्लॉइज को पता होगा कि उनका करियर किस दिशा में बढ़ रहा है, तो वे ज्यादा बेहतर से काम कर सकेंगे और तनाव दूर हो जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement