10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, इस विभाग में 1600 से अधिक पदों पर निकली भर्ती 

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के पास यह समय अपने करियर पर फोकस करने वाला है. कर्मचारी चयन मंडल ने जेल और वन विभाग में 1600 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. 

Advertisement
MPESB  ने 1600 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. (Photo : Pexels ) MPESB ने 1600 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. (Photo : Pexels )

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:46 AM IST

लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने जेल विभाग और वन विभाग के कुल 1679 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जारी हुई भर्ती के तहत जेल प्रहारी, वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक और जेल सुपरिटेंडेंट के पदों पर भर्ती की जाएगी. गौर करने वाली बात यह है कि इन पदों पर कम पढ़े-लिखे लोग भी आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को केवल 10वीं पास होना अनिवार्य है. 

Advertisement

इन पदों पर आवेदन 28 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है, जो 14 मार्च 2026 तक चलेगी. उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. 

10वीं पास होना है अनिवार्य

 इन पदों पर योग्यता की बात करें तो, जेल प्रहरी, वनरक्षक और क्षेत्ररक्षक पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास तय की गई है. इसके अलावा जेल सुपरिटेंडेंट पद के उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री लेना अनिवार्य है. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम एज 18 साल और अधिकतम एज 38 साल निर्धारित की गई है. हालांकि, जेल सुपरिटेंडेंट के लिए न्यूनतम आयु 21 साल है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक एज में छूट मिलेगी. 

यह भी पढ़ें: https://esb.mp.gov.in/rulebooks/RB_2026/JAIL_VAN_2026_RuleBook_27022026.pdf

मिलेगी इतनी सैलरी

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपने फिटनेस पर भी ध्यान देना होगा. जेल प्रहरी, वनरक्षक और क्षेत्ररक्षक पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 163 सेमी और महिलाओं की 150 सेमी होनी चाहिए. पुरुषों के लिए सीना 79 सेमी और 5 सेमी जरूरी है. वहीं, जेल सुपरिटेंडेंट पद के लिए पुरुषों की न्यूनतम लंबाई 168 सेमी और महिलाओं की 155 सेमी तय की गई है. सैलरी की बात करें तो, चयनित उम्मीदवारों को वनरक्षक और क्षेत्ररक्षक पदों पर 19,500 से 62,000 रुपये तक और जेल सुपरिटेंडेंट पद पर 36,200 से 1,14,800 रुपये तक की सैलरी हर महीने मिलेगी.

Advertisement

सिलेक्शन प्रोसेस पर दे ध्यान 

उम्मीदवारों को इन पदों पर नियुक्त होने के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगी. इसके बाद शारीरिक परीक्षा से गुजरना होगा. इसके बाद से डॉक्यमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट करवाया जाएगा. 

इस तरह करें आवेदन 

  • आवदेन करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं. 
  • इसके लिए पहले रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगइन करके फॉर्म भरे. 
  • फोटो, साइन और मांगी गई सारी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें.  
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement