पति चलाते हैं ऑटो, महिला ने शुरू किया काम... अब बच्चा लाखों रुपये की फीस वाले स्कूल में कर रहा पढ़ाई

सोशल मीडिया पर एक स्टोरी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें बताया जा रहा है कि महिला ने 30 से 40 हजार रुपये कमाना शुरू कर दिया और पति की कमाई के साथ मिलकर 1 लाख कमाने लगे और अब उसका बच्चा बड़े स्कूल में पढ़ रहा है. 

Advertisement
महिला गिग वर्क से हर महीने 30-40 हजार रुपये कमाती है, जिससे 1.5 लाख रुपये की स्कूल फीस भरने में मदद मिलती है. महिला गिग वर्क से हर महीने 30-40 हजार रुपये कमाती है, जिससे 1.5 लाख रुपये की स्कूल फीस भरने में मदद मिलती है.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:04 PM IST

चार महीने पहले जब महिला ने काम शुरू किया था तो, उसे नहीं पता था कि एक ऐसा  भी दिन आएगा, जब वह अपने बच्चे को अच्छे स्कूल में पढ़ने के लिए भेज सकेगी. महिला ने बताया कि उसका पति ऑटो चलाता है, जिससे अच्छी कमाई नहीं हो पा रही था लेकिन अब उसकी 30 से 40 हजार की नौकरी घर की तस्वीर बदल रही है. पति के साथ मिलकर अब उनके घर की आय 80 से 1 लाख रुपये हो गई है. 

Advertisement

अब उसका बच्चा 1.5 लाख सालाना फीस वाला स्कूल में पढ़ता है. यह किसी फिल्म की कहानी नहीं है. इसे लेकर क्विक सर्विस प्लेटफॉर्म स्नैबिट के सीनियर डायरेक्टर साई किरण सिंगनमाला ने इस स्टोरी को लिंक्डइन पर शेयर की है. उन्होंने बताया कि महिला को प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए सिर्फ चार महीने का ही समय हुआ है. सिंगनमाला के मुताबिक, महिला हर महीने 30 से 40 हजार रुपये कमा रही है.

बच्चे की पढ़ाई सबसे ज्यादा जरूरी 

महिला ने बताया कि वह अब अपने बच्चे  को ऐसे स्कूल में डाल सकती है जिसकी सालाना फीस 1.5 लाख रुपये हो. उन्होंने आगे कहा कि हर मां-बाप चाहते हैं कि उनका बच्चा अच्छे स्कूल में पढ़े. 

केवल पैसा नहीं मैनेजमेंट भी जरूरी 

सिंगनमाला के मुताबिक, इस बातचीत ने उन्हें समझाया कि एक महिला की कमाई का असर सिर्फ उसकी अपनी जिंदगी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे परिवार पर पड़ता है. उन्होंने इसके तीन अहम पहलुओं का जिक्र किया जिसमें बच्चों की शिक्षा में सुधार, परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत सहारा और महिलाओं के भीतर बढ़ता आत्मविश्वास. उनके अनुसार, इनमें सबसे बड़ा बदलाव उस समय दिखाई देता है, जब महिला अपनी कमाई से घर में योगदान देती है. इससे परिवार में उसकी भूमिका और उसके प्रति नजरिया, दोनों बदलने लगते हैं. 

Advertisement

सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रिया 

जैसे ही ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया. कई यूजर्स ने कहा कि महिलाओं की अपनी कमाई का असर बहुत दूर तक जाता है. 

कंपनी के लिए भी गर्व की बात 

सिंगनमाला ने आगे लिखा कि ऐसी कहानियां ही उन्हें अपने काम के करीब महसूस करने में मदद करती है. उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि कंपनी केवल नौकरी नहीं बना रही है बल्कि लोगों की जिंदगी बदलने भी बदल रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »