Gen Z Office Culture: वर्क फ्रॉम होम नहीं ऑफिस जाना चाहता है Gen Z, सामने आई रिपोर्ट

अब तक माना जाता था कि जेन जी को घर से काम करना ज्यादा पसंद है, लेकिन एक नई रिपोर्ट इससे अलग तस्वीर दिखाती है. रिपोर्ट के मुताबिक, जेन जी एम्प्लॉयज मिलेनियल्स के मुकाबले हफ्ते में ज्यादा दिन ऑफिस जाकर काम करना पसंद करते हैं. आखिर ऑफिस में ऐसा क्या है, जो युवा पीढ़ी को अपनी ओर खींच रहा है? जानिए इस रिपोर्ट के खास आंकड़े.

Advertisement
क्या ऑफिस में ज्यादा वक्त बिताना पसंद करती है जेन जी? क्या ऑफिस में ज्यादा वक्त बिताना पसंद करती है जेन जी?

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 3:10 PM IST

अब तक माना जाता रहा है कि जेन जी को घर से काम करना ज्यादा पसंद है और वे ऑफिस जाने के बजाय रिमोट वर्क या हाइब्रिड वर्क कल्चर को प्राथमिकता देती हैं. लेकिन एक नई रिपोर्ट इस सोच से कुछ अलग तस्वीर दिखाती है. रिपोर्ट के मुताबिक, जेन जी के युवा मिलेनियल्स एम्प्लॉय के मुकाबले हफ्ते में ज्यादा दिन ऑफिस जाकर काम करना पसंद कर रहे हैं.

Advertisement

हफ्ते में कितने दिन ऑफिस जाना चाहती है जेन जी?

सैविल्स इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जेन जी के एम्प्लॉय औसतन हफ्ते में 3.4 दिन ऑफिस में काम करना पसंद करते हैं. वहीं, कम उम्र के मिलेनियल्स के लिए ये आंकड़ा 3.2 दिन और अधिक उम्र के मिलेनियल्स के लिए 3.3 दिन है. दूसरी ओर, जेनरेशन एक्स और बेबी बूमर्स हफ्ते में औसतन 3.5 दिन ऑफिस जाना पसंद करते हैं.

रिपोर्ट ये भी बताती है कि सभी पीढ़ियों के एम्प्लॉय फिलहाल औसतन हफ्ते में करीब 4 दिन ऑफिस जा रहे हैं. यानी जेन जी के बीच ऑफिस में काम करने की पसंद मिलेनियल्स से थोड़ी ज्यादा है.

ऑफिस में जेन जी को क्या चाहिए?

रिपोर्ट के मुताबिक, जेन जी के लिए ऑफिस में अच्छी इंटरनेट कनेक्टिविटी यानी तेज वाई-फाई सबसे जरूरी सुविधाओं में से एक है. इसके अलावा वे ऐसा ऑफिस पसंद करते हैं, जहां से पब्लिक ट्रांसपोर्ट आसानी से मिल सके. ऑफिस के आसपास जिम और पिलाटेस स्टूडियो जैसी सुविधाएं भी उनके लिए अहम हैं.

Advertisement

वहीं, सभी उम्र के एम्प्लॉयज के लिए ऑफिस के आसपास रेस्टोरेंट होना एक पसंदीदा सुविधा है. हालांकि, जिम और वेलनेस सेंटर जैसी जगहों को लेकर युवा एम्प्लॉयज में ज्यादा दिलचस्पी देखने को मिली है.

यह भी पढ़ें:  "Gen Z की ऑरा फॉर्मिंग... स्वैग दिखाने का अनोखा तरीका, क्या है इसका मतलब

लंबा सफर तय करके ऑफिस पहुंच रही है जेन जी

रिपोर्ट का एक और दिलचस्प पहलू जेन जी के ऑफिस आने-जाने के टाइम से जुड़ा है. इसके मुताबिक, 46% जेन जी एम्प्लॉयज को ऑफिस पहुंचने में 41 मिनट या उससे ज्यादा वक्त लगता है. किफायती घरों का शहर के केंद्र से दूर होना इसकी एक संभावित वजह बताई गई है.

वर्क-लाइफ बैलेंस भी है जरूरी

ऑफिस जाने में दिलचस्पी के बावजूद जेन जी अपने पर्सनल लाइफ और काम के बीच बैलेंस को भी काफी अहमियत देती है. रिपोर्ट में शामिल सभी जेन जी एम्प्लॉयज ने वर्क-लाइफ बैलेंस को मध्यम या बेहद जरूरी बताया. इससे साफ है कि युवा सिर्फ ऑफिस में ज्यादा वक्त बिताना नहीं चाहते, बल्कि काम की जगह पर बेहतर सुविधाएं और अपनी पर्सनल लाइफ के लिए पर्याप्त वक्त भी चाहते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »