Gen Z की ऑरा फॉर्मिंग... स्वैग दिखाने का अनोखा तरीका, क्या है इसका मतलब

जेन जी की इंटरनेट डिक्शनरी में इन दिनों 'ऑरा फार्मिंग' खूब चर्चा में है. इसका मतलब है बिना ज्यादा बोले अपने अंदाज, कॉन्फिडेंस और बॉडी लैंग्वेज से लोगों का ध्यान खींचना. सोशल मीडिया पर वायरल रील्स और मीम्स ने इस शब्द को पॉपुलर बनाया है. जानिए क्या है ऑरा फार्मिंग और क्यों जेन जी के बीच इसका क्रेज बढ़ रहा है

Advertisement
क्या है जेन जी का ऑरा फार्मिंग फंडा? क्या है जेन जी का ऑरा फार्मिंग फंडा?

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:45 PM IST

आजकल सोशल मीडिया पर जेन जी की भाषा में कई ऐसे शब्द शामिल हो गए हैं, जिनका इस्तेमाल लोग अपनी रोजमर्रा की बातचीत में भी करने लगे हैं. इन्हीं में से एक है 'ऑरा फॉर्मिंग'. आपने भी सोशल मीडिया पर किसी की शानदार एंट्री, कूल अंदाज या कॉन्फिडेंस देखकर लोगों को उसका ऑरा बढ़ते की बात करते सुना होगा. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ऑरा फार्मिंग का मतलब क्या है और जेन जी के बीच ये इसना पॉपुलर क्यों हो रहा है?

Advertisement

क्या होती है ऑरा फार्मिंग?

आसान भाषा में समझें तो ऑरा फार्मिंग का मतलब है अपने अंदाज, व्यवहार और बॉडी लैंग्वेज से ऐसा प्रभाव छोड़ना कि लोग आपकी ओर आकर्षित हों. इसमें बिना ज्यादा बोले या अपनी तारीफ किए अपनी पर्सनैलिटी और कॉन्फिडेंस दिखाना शामिल है. जेन जी की भाषा में कहें तो यह अपने ऑरा को बढ़ाने का तरीका है.

हालांकि, इसका मतलब सिर्फ अच्छा दिखना या फैशनेबल कपड़े पहनना नहीं है. कई बार किसी का शांत रहना, मुश्किल हालात में खुद को संभालना या बिना घबराए किसी काम को करना भी उसके ऑरा को बढ़ा सकता है.

यह भी पढ़ें: "Gen Z Dating: डेटिंग कम, चैटिंग ज़्यादा! प्यार में क्यों झिझक रहा Gen Z?

सोशल मीडिया से कैसे जुड़ा यह ट्रेंड?

ऑरा फार्मिंग का ट्रेंड सोशल मीडिया पर मीम्स, रील्स और वायरल वीडियोज के जरिए तेजी से पॉपुलर हुआ है. खासकर ऐसे वीडियो, जिनमें कोई व्यक्ति बिना ज्यादा कोशिश किए अपने स्टाइल, हुनर या कॉन्फिडेंस से लोगों का ध्यान खींच लेता है. लोग ऐसे पलों को ऑरा फार्मिंग से जोड़कर देखते हैं.

Advertisement

क्या हर चीज में ऑरा बढ़ाना जरूरी है?

जेन जी के लिए ऑरा सिर्फ एक इंटरनेट स्लैंग नहीं, बल्कि कॉन्फिडेंस और पर्सनैलिटी दिखाने का मजेदार तरीका भी बन गया है. हालांकि, हर वक्त कूल दिखने या दूसरों को प्रभावित करने की कोशिश करना जरूरी नहीं है. असली ऑरा किसी दिखावे से नहीं, बल्कि अपने व्यवहार, कॉन्फिडेंस और सहजता से बनता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »