Fake Job Alert: सावधान! सर्व शिक्षा अभियान की फर्जी वेबसाइट पर हैं फेक जॉब ऑफर्स

Fake Job Alert News: पीआईबी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फर्जी वेबसाइट (http://samagra.shikshaabhiyan.co.in) का खुलासा किया है, जो सर्व शिक्षा अभियान की वेबसाइट होने के दावा करती है और नौकरी अवसर दे रही है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2022,
  • अपडेटेड 9:18 PM IST
  • फर्जी वेबसाइट पर सरकारी होने का दावा
  • PIB ने दी जरूरी जानकारी

सरकारी नौकरी के नाम पर फेक खबर आए दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखी जा सकती हैं. स्कैमर्स इतने चालाक हो गए हैं, जिससे यह पता करना मुश्किल हो जाता है कि नौकरी की पेशकश असली है या नकली. ऐसी ही एक फेक जॉब अलर्ट वेबसाइट का खुलासा प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने किया है. पीआईबी ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से नौकरी की फेक खबर चलानी वाली वेबसाइट samagra.shikshaabhiyan.co.in का खुलासा किया है.

Advertisement

पीआईबी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वेबसाइट के स्क्रीनशॉट के साथ बताया है कि यह वेबसाइट (http://samagra.shikshaabhiyan.co.in) फेक है, इसका सरकारी विभाग से कोई संबंध नहीं है. यह वेबसाइट सर्व शिक्षा अभियान की वेबसाइट होने के दावा करती है और नौकरी अवसर दे रही है, पीआई ने इसे फेक बताया है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि इस वेबसाइट और इस तरह की अन्य वेबसाइट से बचकर रहें.

 

नौकरी के अवसर देने वाली फर्जी वेबसाइट्स से कैसे बचें? 

गूगल का इस्तेमाल करें
Google को सूचना का आखिरी सोर्स माना जाता है. आप गूगल पर कंपनी का नाम सर्च कर सकते हैं. यह आपको सभी ताजा जानकारी देगा, और यदि गूगल इससे संबंधित कोई जानकारी नहीं देता है तो आवेदन करने की जहमत न उठाएं. 

नौकरी की डिटेल्स पर ध्यान दें
अगर नौकरी की पोस्टिंग में नौकरी के डिटेल्स नहीं दी गई हैं तो यह पता लगाने की कोशिश करें कि क्या उम्मीदवारों को कमीशन दिया जाएगा या कोई वेतन मिलेगा. उम्मीदवारों को वेतनमान की जरूरी जानकारी चेक करनी चाहिए जैसे उन्हें कैसे और कब भुगतान किया जाएगा. अगर कंपनी उन्हें घंटे की दर या वेतन का आश्वासन नहीं देती है, तो उन्हें नौकरी का विचार छोड़ देना चाहिए.

Advertisement

कंपनी का बैकग्राउंड चेक करें
किसी भी कंपनी में नौकरी के लिए आवेदन करने से पहले या साक्षात्कार के लिए जाने से पहले, यह जरूर चेक कर लेना चाहिए कि कंपनी को बैकग्राउंड क्या है यानी इतिहास कैसा है. सबसे पहले कंपनी की वेबसाइट पर जाएं और वेबसाइट की जानकारी चेक करें. अगर वेबसाइट नहीं मिल रही तो यह फेक हो सकती है. क्योंकि हर कंपनी की अपनी वेबसाइट होती है, जिसमें संपर्क जानकारी दी जाती है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement