आज दिल्ली विश्वविद्यालय में AVASAR 2026 का आयोजन सुबह 9 बजे से शाम के 5 बजे तक नॉर्थ कैंपस में स्थित मल्टीपर्पज हॉल, गेट नंबर2, जीसी नरंग मार्ग पर होगा. इस ड्राइव में डीयू के ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट समेत पूर्व छात्र भी शामिल हो सकते हैं. ये दूसरा साल है जब यूनिवर्सिटी AVASAR का आयोजन कर रही है. इसके लिए 85 कंपनियों के कैंपस में आने की संभावना जताई जा रही है. यूनिवर्सिटी के मुताबिक, ड्राइव में मिलने वाला सबसे ज्यादा सालाना पैकेज 10 लाख से अधिक हो सकता है. वहीं, इंटर्न के रूप में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 60, 000 रुपये दिए जाएंगे.
ऐसे में लेट न पहुंचे
ऐसे में इस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन सुबह 9 बजे से शुरू हो चुका है, जो शाम के 5 बजे तक चलेगा. ऐसे में छात्रों से अपील की जाती है कि वह अपने साथ कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट लेकर जाना न भूलें. छात्रों को -
अपना अपटेडेट रिज्यूम (CV) की कई फोटो कॉपी
आधार कार्ड
कॉलेज आईडी या अन्य वेलिड आईडी प्रूफ
पासपोर्ट साइज फोटोज
10 लाख का पैकेज और 60,000 की इंटर्नशिप
AVASAR 2026 में अलग-अलग क्षेत्रों की कंपनियां छात्रों को नौकरी और इंटर्नशिप का मौका देने वाली हैं. DU की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, इस प्लेसमेंट ड्राइव में मिलने वाला सबसे ज्यादा का पैकेज 10 लाख से ज्यादा का है. इसके अलावा इंटर्न को लिए हर महीने 60,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा.
क्या है इसका उद्देश्य?
इस ड्राइव का उद्देश्य छात्रों और कंपनियों के बीच सीधा संपर्क बनाना है. इससे छात्र अलग-अलग कंपनियों में नौकरी को लेकर जानकारी ले सकें और अपनी योग्यता और स्किल के मुताविक अवसर तलाश सकें.
आजतक एजुकेशन डेस्क