CUET-UG 2026 परीक्षा कल से शुरू पर उससे पहले NTA ने जारी कर दी गाइडलाइन, न करें ये गलती

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 की परीक्षा कल से यानी 11 मई से शुरू होने वाली है जो 31 मई तक चलेगी लेकिन उससे पहले NTA ने गाइडलाइन जारी कर दी है. ऐसे में परीक्षा देने से पहले छात्र एक बार इसे पढ़ लें ताकि परीक्षा केंद्र पर किसी परेशानी का सामना न करना पड़े. 

Advertisement
CUET UG 2026 एग्जाम से पहले NTA ने जारी की गाइडलाइन.(PTI Photo) CUET UG 2026 एग्जाम से पहले NTA ने जारी की गाइडलाइन.(PTI Photo)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:32 PM IST

देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में दाखिले की राह खोलने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 की परीक्षा कल यानी 11 मई से शुरू होने जा रही है. 31 मई तक चलने वाली इस महा-परीक्षा में देश भर के लाखों छात्र अपनी किस्मत आजमाएंगे. हालांकि, परीक्षा हॉल में बैठने से पहले की चुनौती केवल सवालों को हल करना नहीं, बल्कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जारी किए गए कड़े नियमों और गाइडलाइंस का पालन करना भी है. 

Advertisement

अक्सर देखा गया है कि छोटी सी लापरवाही जैसे गलत ड्रेस कोड या प्रतिबंधित सामान ले जाना छात्रों के लिए परीक्षा केंद्र के गेट पर परेशानी का सबब बन जाती है. आपकी सालों की मेहनत पर पानी न फिरे इसलिए NTA ने ड्रेस कोड से लेकर रिपोर्टिंग टाइम तक के लिए निर्देश जाकरी कर दिए हैं. आइए जानते हैं वे कौन सी जरूरी बातें हैं जिन्हें परीक्षा केंद्र पर कदम रखने से पहले हर छात्र को एक बार जरूर पढ़ लेना चाहिए. 

तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट 

NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर किया है जिसमें एजेंसी ने सलाह दी है कि छात्र अपने सभी डॉक्यूमेंट तैयार रखें. जारी नोटिस के मुताबिक, NTA का कहना है कि जिन उम्मीदवारों की लाइव फोटो आधार या रजिस्टर्ड ID प्रूफ से मैच नहीं करती है, उन्हें वेरिफिकेशन के लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रमाणित ओरिजिनल सर्टिफिकेट साथ ले जाना होगा. वहीं, रिलीजियस और ट्रेडिशिनल कपड़े कैरी करने वाले छात्रों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा. 

Advertisement

आस्था से जुड़ी चीजें पहनने की अनुमति 

इसके साथ ही NTA की ओर से जारी पोस्ट के मुताबिक, उम्मीदवार अपनी आस्था से जुड़ी चीजों या वस्तुएं पहन कर आ सकते हैं लिहाजा उन्हें कुछ समय पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा. इसके अलावा छात्रों को हल्के रंग के कपड़े पहनने की हिदायत दी गई है. अगर जरूरत महसूस हो तो उम्मीदवार ऊनी कपड़े पहनकर आ सकते हैं.  

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाना है सही? 

  • पारदर्शी पानी की बोतल
  • पारदर्शी बॉल प्वाइंट पेन
  • सेल्फ डिक्लेरेशन के साथ एडमिट कार्ड
  • 2 पासपोर्ट साइज फोटो
  • पहचान पत्र
  • डायबिटिक उम्मीदवारों के लिए जरूरी खाने-पीने की चीजें
  • PwD/PwBD सर्टिफिकेट (यदि लागू हो) 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement