Police Jobs: बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर पद पर 1275 वैकेंसी, आवेदन की लास्ट डेट आज

Bihar Police BPSSC SI Recruitment 2023: बिहार सरकार, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) में पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर अधिसूचित कुल 1275 रिक्तियों के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Advertisement
Bihar Police SI Bharti 2023 Bihar Police SI Bharti 2023

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 3:45 PM IST

BPSSC SI Recruitment 2023: बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया आज बंद होने वाले हैं. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2023 अभियान के माध्यम से  बिहार सरकार, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) में पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर अधिसूचित कुल 1275 रिक्तियों भरा जाएगा. आवेदन प्रक्रिया 05 अक्टूबर को शुरू हुई थी, जो आज बंद हो जाएगी.

Advertisement

बीपीएसएसएसी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर नियुक्ति के लिए प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाएगी. चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-6 के तहत वेतनमान दिया जाएगा.

BPSSC SI Vacancy 2023: यहां देखें वैकेंसी डिटेल्स
अनारक्षित - 441 पद
ईड्ब्ल्यूएस - 111 पद
ईबीसी - 238 पद
ओबीसी - 107 पद
बीसी महिला - 82 पद
एससी - 275 पद
एसटी - 16 पद
ट्रांसजेंडर - 05 पद
कुल खाली पदों की संख्या - 1275 पद

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
आवेदक का 01 अगस्त 2023 तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की परीक्षा या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त उसके समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है. आवदकों की उम्र 01 अगस्त 2023 को पुरुष अनारक्षित उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए. महिला वर्ग के उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और तृतीय लिंग के पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष है. शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की अधिक जानकारी नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं.

Advertisement

बीपीएसएससी भर्ती 2023 आवेदन शुल्क
अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये है. एससी और एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »