5 मार्च से शुरू होंगी CBSE परीक्षा, ऐसा Routine बनाकर करें पढ़ाई

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 05 मार्च 2018 से शुरू होंगी. अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा बोर्ड में अच्छा स्कोर करें, तो अपनाएं ये तरीका...

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

अनुज कुमार शुक्ला

  • नई दिल्ली,
  • 11 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 11:46 AM IST

केंद्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाएं 05 मार्च 2018 से शुरू होंगी. बोर्ड ने बुधवार को कक्षा 12 और 10 की परीक्षाओं के कार्यक्रम का घोषणा की थी. अब डेटशीट आने के बाद जाहिर है कि स्टूडेंट्स पर पढ़ाई का दबाव बहुत ज्‍यादा होगा. अगर आप इन सारे तनाव से दूर रहते हुए एग्‍जाम में बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहते हैं तो अपनाएं ये आसान तरीके.

Advertisement

इन टिप्‍स को रखें ध्‍यान:

- सबसे पहले उन टॉपिक्‍स को टिक कर लें जिन्‍हें लेकर आपको पूरा कॉन्फिडेंस हो.

- उन टॉपिक्‍स को अलग से टिक कर लें जिनकी प्रैक्टिस आपने कर रखी है.

- सुबह उठते ही पढ़ाई का अपना टारगेट सेट कर लें.इस काम में दो मिनट से ज्‍यादा का टाइम न लगाएं.

- आप जो भी पहला टारगेट बनाएं, उसकी टाइमिंग 25 मिनट की रखें. ऐसा करने से टारगेट पूरा करने में बोरियत नहीं होती है. दूसरी चीज यह कि टारगेट पूरा होने से आपका आत्‍मविश्‍वास बढ़ जाता है.

ऐसे सेट करें रुटीन

- हमेशा पढ़ने के दौरान 40 मिनट के बाद ब्रेक जरूर लें, यह तरीका आपका पढ़ाई में इंटरेस्‍ट बनाए रखेगा.

- पढ़ाई के दबाव के चलते समय पर सोना और उठना कभी नहीं भूलें. सोने के लिए जाने से 30 मिनट पहले पढ़ाई करना बंद कर दें. आराम से एक कुर्सी पर बैठे, अपने शरीर को ढीला छोड़ दें, दिमाग में चल रही सारी उलझनों को भूल जाएं.

Advertisement

- एक्सपर्ट के अनुसार सबसे जरूरी चीज है कि इस दौरान आप कैफीन लेना बंद कर दें. यानी चाय, कॉफी आदि ज्यादा लेने से बचें. इससे आपको नींद आने में बहुत परेशानी हो जाती है और नींद नहीं पूरी होने से आप सुबह उठने के बाद थकान महसूस करेंगे.

- जरूरी नहीं हो तो टीवी देखना, फोन पर बातें करना, सोशल मीडिया का प्रयोग करना कम कर दें. अपने साथ समय बिताने की आदत डालें, लेकिन पूरे दिन इन सब से चिपकना भी ठीक नहीं.

- जब भी पढ़ाई के दौरान ब्रेक लें तब अपना पसंदीदा म्‍यूजिक सुनें. ताकि आप अच्छा फील करें.

- पढ़ाई करते समय एक बात याद रखें कि आप जितना रिलैक्स होकर पढ़ाई करेंगे उतना ही आप बोर्ड एग्जाम में अच्छा स्कोर कर सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement