लाखों में कैश, लैपटॉप, नई पहचान... बिहार बोर्ड 12वीं के टॉपर्स को क्या-क्या मिलेगा, सबसे ज्यादा टॉपर्स बेट‍ियां

बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी गई है और इस बार टॉप किए बच्चे लखपति बनने वाले हैं. इन्हें कैश से लेकर लैपटॉप तक कई सुव‍िधाएं मिलने वाली हैं. यही नहीं इन टॉपर्स को मंचाें से सम्मान और एक नई पहचान भी मिलने वाली है.

Advertisement
बिहार में टॉपर को मिलेगा कई इनाम. (Photo : PTI) बिहार में टॉपर को मिलेगा कई इनाम. (Photo : PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:21 PM IST

बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. ऐसे में छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं. हर साल की तहत इस साल भी बिहार बोर्ड में टॉप किए छात्रों को इनाम दिया जाएगा. इसमें कैश प्राइज, मेडल, लैपटॉप समेत कई सुविधाएं शामिल होती हैं. ऐसे में BSEB टॉपर्स को क्या-क्या इनाम देता है चलिए जान लेते हैं. लेकिन जिन छात्रों ने अभी तक अपना रिजल्ट नहीं देखा है वह ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी. 

Advertisement

टॉपर्स को मिलेगी इतनी कैश मनी 

बता दें कि 12वीं परीक्षा में पहला स्थान पाने वाले छात्रों को 2 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. सेकंड रैंक वाले छात्रों को 1.5 लाख रुपये कैश दिया जाएगा. वहीं, थर्ड रैंक हासिल करने वाले छात्रों को 1 लाख रुपये का प्राइज मनी दी गई थी. वहीं, चौथी और पांचवीं रैंक वाले छात्रों को 30-30 हजार रुपये दिए जाएंगे. 

कैश के साथ ये भी मिलेगा 

टॉपर्स को केवल कैश ही नहीं मिलेगा बल्कि इसके साथ लैपटॉप, मेडल और मेरिट सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा. इसका मकसद है छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना. यही नहीं इन टॉपर्स को अब पूरे प्रदेश में टॉपर्स के तौर पर एक नई पहचान भी मिल रही है. इन होनहारों को कई मंचाें से सम्मान‍ित भी किया जाएगा. 

Advertisement

स्कॉलरशिप की भी मिलेगी सुविधा 

टॉपर्स को आगे की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप भी दी जाएगी. 12वीं में टॉप किए छात्रों को ग्रेजुएशन तक हर महीने 2,,500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. इसकी अवधि उनकी ओर से चुने हुए कोर्स पर आधारित होगी.

पिछले साल इतने छात्रा को मिला था फायदा 

बता दें कि पिछले साल 12वीं पास 28 छात्रों को इनाम और स्कॉलरशिप का फायदा मिला था. इस पहल का छात्रों को मेहनत करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »