जॉब इंटरव्‍यू से पहले फेसबुक की कर लें सफाई, जानें क्‍यों...

अगर जॉब की तलाश कर रहे हैं या किसी कंपनी से इंटरव्‍यू कॉल आया है तो सबसे पहले अपने फेसबुक की सफाई कर लें. जानिये क्‍यों...

Advertisement
सोशल मीडिया सोशल मीडिया

मेधा चावला

  • नई दिल्‍ली,
  • 05 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 8:25 AM IST

2015 में द सोसाइटी फॉर ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के अध्‍ययन की रिपोर्ट में पाया गया कि कर्मचारी को काम पर रखने से पहले कंपनियां सोशल मीडिया की मदद लेती हैं. इनमें से 84 प्रतिशत कंपनियां सोशल मीडिया के जरिये ही भर्तियां भी लेती हैं. जबकि 36 प्रतिशत कंपनियां ऐसी हैं जिन्‍होंने सोशल मीडिया पर सेंड की गई संदिग्‍ध पोस्‍ट की वजह से इंटरव्‍यू लेने से मना कर दिया.

Advertisement

जाहिर है आपको इससे इस बात का अंदाजा तो लग गया होगा कि हमारे निजी जिंदगी से लेकर नौकरी पाने तक के सफर में सोशल मीडिया कितनी बड़ी भूमिका निभाता है.

जी हां. हायरिंग से पहले कंपनियां कैंडिडेट के बारे में सोशल मीडिया के जरिये सारी जान‍कारियां इकट्ठा कर लेती हैं और कुछ भी अटपटा दिखने पर आवेदक को पहले ही पायदन पर छटनी का सामना करना पड़ता है.

ऐसे में इंटरव्‍यू से पहले अपने फेसबुक पर इन चीजों को जरूर ठीक कर लें...

1. आपकी तस्‍वीर हो साफ और बड़ी.

2.प्रोफेशनल की तरह तस्‍वीर लगाएं. जानवरों आदि की फोटो लगाने से बचें.

3. फोटो न लगाना भी नकारात्‍मक असर डाल सकता है. इसलिए फोटो जरूर रखें.

4. अपनी फोटो गैलरी को सिर्फ दोस्‍तों या खुद तक सीमित रखें. ताकि दोस्‍तों के अलावा कोई और आपकी तस्‍वीरें न देख सके.

Advertisement

5. अपने hobbies, interest आदि को चेक करें. कहीं कुछ ऐसा तो नहीं है, जिससे एम्‍प्‍लॉयर के दिमाग में second thought आए.

6. कोई शर्मनाक पोस्‍ट है तो उसे तत्‍काल डिलीट कर दें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement