12वीं पास हैं? तो घर बैठे कर सकते हैं ये काम... न होंगे बोर न जाना होगा ऑफिस

पढ़ाई के बाद घर बैठे कमाई के आजकल अलग विकल्प है. 12वीं के बाद हर युवा चाहता है कि वह कुछ इनकम कर सकें. लेकिन कई बार उन्हें समझ नहीं आता है कि वह क्या करें. तो चलिए जानते हैं कि ऐसे कौन से काम है जो युवा कॉलेज की पढ़ाई के साथ भी कर सकते हैं.  

Advertisement
12वीं के बाद कर लें घर बैठे कमाई. 12वीं के बाद कर लें घर बैठे कमाई.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:34 PM IST

12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद अगर आप नौकरी की तलाश में हैं या घर बैठे कमाई करना चाहते हैं, तो ऐसे कई फील्ड हैं, जहां आप घर बैठे कमाई कर सकते हैं. इस फील्ड में ऐसे कई काम हैं, जिनमें शुरुआत करने के लिए हमेशा बड़ी डिग्री की जरूरत नहीं होती. सोशल मीडिया पेज संभालने से लेकर डिजिटल मार्केटिंग और सेल्स तक, कई तरह के काम सीखकर कमाई के अवसर तलाशे जा सकते हैं. खास बात यह है कि इनमें से कुछ काम घर बैठे ऑनलाइन भी किए जा सकते हैं, जबकि कुछ के लिए कंपनी या क्लाइंट के साथ काम करना पड़ता है. हालांकि, कमाई इस बात पर निर्भर करती है कि आपको काम कितना आता है, कितना अनुभव है और आप किसके लिए काम कर रहे हैं. 

Advertisement

सोशल मीडिया मैनेजमेंट से करें शुरुआत

आज छोटे कारोबार से लेकर बड़े ब्रांड तक सोशल मीडिया के जरिए ग्राहकों तक पहुंचने की कोशिश करते हैं. ऐसे में उनके सोशल मीडिया पेज संभालने वाले लोगों की जरूरत हो सकती है. इस काम में इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट डालना, कैप्शन लिखना, रील्स के आइडिया तैयार करना और ग्राहकों के सवालों का जवाब देना शामिल है. 12वीं पास युवा Canva जैसे टूल से पोस्ट डिजाइन करना और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करना सीखकर इस काम की शुरुआत कर सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपको अनुभव की जरूरत होती है. 

डिजिटल मार्केटिंग में भी हैं अवसर

वहीं, दूसरी ओर डिजिटल मार्केटिंग में इंटरनेट के जरिए किसी प्रोडक्ट, सेवा या कारोबार का प्रचार किया जाता है. इसमें सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO), सोशल मीडिया मार्केटिंग और ऑनलाइन विज्ञापन जैसे काम शामिल होते हैं. इस क्षेत्र में आने के लिए पहले किसी एक स्किल को अच्छी तरह सीखना जरूरी है. इसके बाद छोटे प्रोजेक्ट पर काम करके अनुभव हासिल किया जा सकता है. कई कंपनियों में शुरुआती स्तर के पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन योग्यता हर नौकरी के विज्ञापन पर निर्भर करती है. 

Advertisement

एफिलिएट मार्केटिंग से कमाई का मौका

एफिलिएट मार्केटिंग में किसी कंपनी या प्लेटफॉर्म के प्रोडक्ट का लिंक शेयर किया जाता है. उस लिंक के जरिए खरीदारी होने पर तय शर्तों के अनुसार कमीशन मिल सकता है. इसके लिए सोशल मीडिया पेज, वेबसाइट या वीडियो के जरिए लोगों से कनेक्ट होने पड़ता है. हालांकि, सिर्फ लिंक शेयर करने से कमाई नहीं होती है. बिक्री होने, संबंधित प्लेटफॉर्म की शर्तें पूरी करने और दर्शकों का भरोसा बनाए रखने पर ही आय हो सकती है. 

कंटेंट क्रिएशन भी है एक विकल्प

अगर आपको वीडियो बनाना, लिखना या किसी विषय को आसान भाषा में समझाना पसंद है, तो ये एक बढ़ता हुआ करियर है. आप कंटेंट क्रिएशन का काम सीख सकते हैं. इसमें ब्रांड के लिए रील्स बनाना, प्रोडक्ट के बारे में बताना, वीडियो एडिट करना और सोशल मीडिया पोस्ट तैयार करने जैसे काम करने होते हैं. शुरुआत मोबाइल फोन और मुफ्त या कम लागत वाले टूल से भी कर सकते हैं. आगे चलकर काम के नमूने तैयार करके ब्रांड या दूसरे क्लाइंट से प्रोजेक्ट लेने की कोशिश की जा सकती है लेकिन इस क्षेत्र में नियमित कमाई बनने में समय लग सकता है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »