ICSI CSEET Result 2021 @icsi.edu: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया, ICSI कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा, CSEET 2021 का रिजल्ट आज 21 जुलाई, 2021 को जारी करने जा रहा है. रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर दोपहर 3 बजे उपलब्ध होगा. जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना रिजल्ट icsi.edu पर विजिट कर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे. उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से रिजल्ट चेक कर पाएंगे.
ICSI CSEET Result 2021: ये हैं जरूरी स्टेप्स
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर दिख रहे रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अपने रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से लॉगिन करें.
स्टेप 4: रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें.
स्टेप 5: रिजल्ट की एक कॉपी अपने पास सेव कर लें.
ICSI ने सर्टिफिकेट कोर्स में एडमिशन के लिए देशभर में 10 जुलाई 2021 को प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी. जो छात्र इस साल कक्षा 12 की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे भी परीक्षा में बैठने के पात्र थे. जारी नोटिस के अनुसार, भारत या विदेश में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में 50% अंकों के साथ ग्रेजुएट और किसी भी विषय में पोस्टग्रेजुएट कोर्स में सीधे एडमिशन प्राप्त कर सकते हैं जबकि कक्षा 12 पास करने वाले छात्रों के लिए, कोर्स में एडमिशन के लिए परीक्षा पास करना अनिवार्य है.
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
aajtak.in