आजतक के 'सुरक्षा सभा' कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए. 'ये नया भारत है' सेशन में उन्होंने कहा कि भारत अपनी रक्षा को लेकर एक्टिव नहीं री-एक्टिव रहता था. लेकिन आज ये सोच पूरी तरह बदल चुकी है. भारत की रक्षा नीति अब प्रो-एक्टिव हो गई है. राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत आज रक्षा के क्षेत्र में सिर्फ आत्मनिर्भर ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वासी भी बना है. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया. देखें वीडियो.