सबसे फिट, स्मार्ट और तेज... यूएस सीक्रेट सर्विस काउंटर असॉल्ट टीम जिसने बचाई ट्रंप की जान

यूएस सीक्रेट सर्विस की काउंटर असॉल्ट टीम (CAT) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा के लिए खास टैक्टिकल यूनिट है. यह हमलावरों पर तुरंत हमला करके राष्ट्रपति को बचाने का समय देती है. जवान SR-16 CQB राइफल, Glock 19 पिस्तौल जैसे आधुनिक हथियार इस्तेमाल करते हैं. सीक्रेट सर्विस एजेंट्स में से सख्त टेस्ट के बाद चुने जाते हैं. 9 हफ्ते की स्पेशल ट्रेनिंग मिलती है.

Advertisement
व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंटस डिनर में हमले के बाद तैनात यूएस सीक्रेट सर्विस काउंटर असॉल्ट टीम का जवान. (Photo: Getty/AFP) व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंटस डिनर में हमले के बाद तैनात यूएस सीक्रेट सर्विस काउंटर असॉल्ट टीम का जवान. (Photo: Getty/AFP)

ऋचीक मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 26 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:48 AM IST

अमेरिका की सीक्रेट सर्विस की स्पेशल ऑपरेशंस डिवीजन में काउंटर असॉल्ट टीम यानी CAT एक खास टैक्टिकल यूनिट है. यह टीम राष्ट्रपति की सुरक्षा करने वाली प्रेसिडेंशियल प्रोटेक्टिव डिवीजन को दुनिया भर में टैक्टिकल सपोर्ट देती है. CAT की मुख्य जिम्मेदारी है कि अगर राष्ट्रपति या किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति पर कोई संगठित हमला हो तो उसे तुरंत रोकना, दबाना और नष्ट करना.

Advertisement

जबकि सुरक्षा टीम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ढाल की तरह बचाती है. उन्हें सुरक्षित जगह पर ले जाती है. CAT हमलावरों पर हमला करती है ताकि राष्ट्रपति को बचाने का समय मिल सके. यह टीम राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, अन्य महत्वपूर्ण लोगों, बड़े कार्यक्रमों और नेशनल स्पेशल सिक्योरिटी इवेंट्स में भी काम करती है. CAT में करीब 105 जवान होते हैं जो काले बैटल ड्रेस यूनिफॉर्म में काम करते हैं.

यह भी पढ़ें: ...तो थम जाएगी आपकी उम्र! पुतिन के 150 साल जीने के सपने को सच करने के करीब रूसी वैज्ञानिक

CAT कैसे काम करती है?

CAT का काम हमेशा आक्रामक होता है. जब राष्ट्रपति मोटरकेड में यात्रा करते हैं या किसी कार्यक्रम में होते हैं तो CAT के जवान आसपास की जगह पर तैनात रहते हैं. अगर कोई हमला होता है तो CAT तुरंत हमलावरों को घेर लेती है. गोलीबारी करके उन्हें रोकती है. राष्ट्रपति की सुरक्षा टीम को राष्ट्रपति को सुरक्षित निकालने का मौका देती है. 

Advertisement

यह टीम मोटरकेड, वेन्यू यानी कार्यक्रम स्थल या बड़े सुरक्षा कार्यक्रमों में काम करती है. CAT के जवान हमेशा तैयार रहते हैं कि वे किसी भी हमले को तुरंत दबा सकें. उनकी ट्रेनिंग इतनी एडवांस होती है कि वे तनाव में भी सही फैसला ले सकें. टीम के साथ मिलकर काम करें. CAT अन्य टैक्टिकल यूनिट्स के साथ भी समन्वय करती है ताकि सुरक्षा पूरी तरह मजबूत रहे.

CAT के जवानों के पास कौन से हथियार होते हैं?

CAT के जवानों के पास बहुत आधुनिक और शक्तिशाली हथियार होते हैं. हर जवान के पास नॉर्मली नाइट्स आर्मामेंट कंपनी (KAC) SR-16 CQB राइफल होती है जो 11.5 इंच बैरल वाली, सप्रेस्ड यानी आवाज कम करने वाली राइफल है. इसमें Aimpoint T-2 रेड डॉट साइट, BE Meyers MAWL लेजर, SureFire लाइट और Magpul CTR स्टॉक लगे होते हैं. 

साइडआर्म के रूप में SIG Sauer P229 पिस्तौल या Glock 19 Gen 5 MOS पिस्तौल होती है जिसमें रेड डॉट साइट लगा होता है. कुछ जवानों के पास भारी हथियार भी होते हैं. इसके अलावा फ्लैश-बैंग ग्रेनेड्स, प्लेट कैरियर, हेलमेट और जरूरी गियर भी होते हैं. ये हथियार CAT को किसी भी स्थिति में हमलावरों को तुरंत जवाब देने की ताकत देते हैं.

यह भी पढ़ें: होर्मुज में जो माइन्स ईरान बिछा रहा वो कितने घातक, जहाज टकराने पर कितना हो सकता नुकसान

Advertisement

CAT की ट्रेनिंग कितने दिन की होती है?

CAT में शामिल होने के लिए सबसे पहले सीक्रेट सर्विस का स्पेशल एजेंट बनना पड़ता है. इसके लिए 33 हफ्ते यानी करीब 8 महीने की बेसिक ट्रेनिंग होती है जिसमें फेडरल लॉ एनफोर्समेंट ट्रेनिंग सेंटर और जेम्स जे राउली ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग दी जाती है. इसके बाद वॉशिंगटन फील्ड ऑफिस में पोस्टिंग मिलती है. 

वहां से CAT सिलेक्शन और बेसिक ट्रेनिंग शुरू होती है जो कुल 9 हफ्ते की होती है. इसमें 2 हफ्ते की सेलेक्शन कोर्स और 7 हफ्ते की स्पेशल बेसिक कोर्स शामिल है. इस दौरान जवानों को काउंटर-अंबुश टैक्टिक्स, क्लोज क्वार्टर्स कॉम्बैट, हथियार चलाने की उन्नत ट्रेनिंग, तनाव में फैसला लेने और टीम वर्क सिखाया जाता है. 

पूरी प्रक्रिया में एंटर ऑन ड्यूटी से CAT में पोस्टिंग तक 12 से 24 महीने लगते हैं. सेलेक्शन बहुत कठिन है. सिर्फ 10 प्रतिशत उम्मीदवार ही पास होते हैं.

CAT के जवान कहां से चुने जाते हैं?

CAT के जवान सीक्रेट सर्विस के ही स्पेशल एजेंट होते हैं जो कई साल की सेवा के बाद चुने जाते हैं. लेकिन अब एक्सीलरेटेड ट्रैक भी है जिसमें योग्य उम्मीदवार सीधे CAT की ओर जा सकते हैं. सेलेक्शन के लिए उम्मीदवारों को सात श्रेणियों में से किसी एक में दस्तावेज दिखाना पड़ता है जैसे अमेरिकी आर्मी में कॉम्बैट आर्म्स जॉब, स्पेशल ऑपरेशंस यूनिट में काम, डायरेक्ट कॉम्बैट एक्सपीरियंस या फेडरल-स्टेट-लोकल लॉ एनफोर्समेंट टैक्टिकल टीम का सदस्य होना.

Advertisement

यह भी पढ़ें: हिल गए दुनिया के 2 दिग्गज देश... 20 वैज्ञानिकों की रहस्यमयी मौतें और गायब होने से परेशान

उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट बहुत सख्त है – 45 पाउंड वेस्ट पहनकर 3 पुल-अप्स और 1.5 मील दौड़ 9 मिनट से कम समय में पूरी करनी होती है. आवेदन USAJOBS पोर्टल से होते हैं. पूरी प्रक्रिया में बैकग्राउंड चेक, पॉलीग्राफ, मेडिकल टेस्ट और इंटरव्यू होते हैं. सिर्फ सबसे फिट, स्मार्ट और अनुशासित एजेंट ही CAT में शामिल हो पाते हैं.

CAT अमेरिका की सुरक्षा का सबसे मजबूत कवच है जो राष्ट्रपति को किसी भी हमले से बचाने के लिए तैयार रहती है. यह टीम सिर्फ बचाव नहीं करती बल्कि हमले का मुंहतोड़ जवाब देती है. दुनिया के सबसे सुरक्षित नेता की सुरक्षा में CAT का रोल बहुत अहम है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement